Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिडको परिसर के गुलमोहर कालोनी में चला मनपा का चला हथौड़ा

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Nov 17, 2023 | 08:21 PM

गुलमोहर कालोनी में चला मनपा का चला हथौड़ा

Follow Us
Close
Follow Us:
छत्रपति संभाजीनगर: मनपा (Municipal Corporation) के अतिक्रमण (Encroachment) विभाग ने सिडको (CIDCO) परिसर के गुलमोहर कालोनी (Gulmohar Colony) राजीव गांधी स्टेडियम के निकट फैले अतिक्रमण पर शुक्रवार को हथौड़ा चलाकर उन्हें निष्कासित किया। इस कार्रवाई के दरमियान सिडको परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी थी। लेकिन, मनपा अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। 
 
मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी ने बताया कि हाईकोर्ट ने मनपा प्रशासन को सिडको परिसर अतिक्रमण मुक्त करने के दिए आदेश पर अतिक्रमण हटाओ मुहिम निरंतर जारी है।  इसी कड़ी में मार्च माह में गुलमोहर कालोनी के रास्ते पर पार्किंग के लिए आरक्षित जमीन पर निर्माण की गई दुकानों को निष्कासित किया गया था। इस कार्रवाई के दरमियान इसी परिसर के निवासी रामराव महादु तरटे को नोटिस दी गई थी। 
 
 
इस नोटिस को रामराव तरटे ने हाईकोर्ट में अपील कर सिडको व महानगर पालिका के खिलाफ दावा दाखिल किया था। इस मामले में हुई सुनवाई में मनपा प्रशासन ने रामराव तरटे ने पार्किंग स्थल पर किस तरह अतिक्रमण किया इसकी विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद हाईकोर्ट ने मनाई हुकूम जारी किया था। हाईकोर्ट के मनाई हुकूम के बाद एक सप्ताह से यहां अतिक्रमण कार्रवाई बाकी थी। दीपावली खत्म होते ही शुक्रवार की सुबह मनपा का तोड़क दस्ता सिडको परिसर के गुलमोहर कालोनी पहुंचा। वहां उसने अतिक्रमण धारक रामराव तरटे के किरायदारों को सामान हटाने के लिए कुछ समय दिया। उसके बाद जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाव मुहिम चलाकर अतिक्रमण निष्कासित किया गया। 
किराए पर दी थी दुकान
मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी ने बताया कि रामराव तरटे  ने अतिक्रमण कर 3 दुकान किराये पर दी थी। शुक्रवार को चलायी गई अतिक्रमण हटाओ मुहिम में अतिक्रमण निष्कासित किया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के चलते गुलमोहर  कालोनी में यातायात की बड़े पैमाने पर समस्या निर्माण हो रही थी। यह कार्रवाई मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत के आदेश पर तथा अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी के मार्गदर्शन में उपायुक्त मंगेश देवरे, सहायक आयुक्त सविता सोनवने, अर्जुन गिरामे, अतिक्रमण निरीक्षक सैयद जमशीद ने पूरी की। अंत में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सौरभ जोशी ने परिसर के नागरिकों से अपील की कि वे अपने अतिक्रमण खुद हटा लें। आगे भी मनपा प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी रहेगी। 

सम्बंधित ख़बरें

UBT में घमासान, रशीद मामू की एंट्री पर खैरे का खुला विरोध, “किसी भी हाल में टिकट नहीं”

छत्रपति संभाजीनगर में 1490 निर्माण प्रस्ताव, 1067 का हुआ निपटारा, मनपा को बड़ा आर्थिक सहारा

अमरावती मनपा चुनाव: आरक्षण का अंतिम मसौदा जारी, जानें कौन सी सीट किसके लिए हुई आरक्षित

‘हैप्पी स्ट्रीट’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, नागरिकों ने दिखाया उमंग भरा सहभाग

Municipal corporation action on encroachment in gulmohar colony of cidco

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2023 | 08:21 PM

Topics:  

  • Municipal Corporation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.