- Hindi News »
- State »
- Mumbai To Get First Cable Stayed Rob Soon Construction In Byculla And Ray Road
मुंबई का पहला केबल स्टे आरओबी, आकार ले रहे महारेल के आइकॉनिक ब्रिज
- Written By: अनिल सिंह

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई में कई दशक पुराने व जर्जर रेल ओवर ब्रिज की जगह पर नए केबल स्टे आरओबी बनाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (महारेल) के माध्यम से आइकॉनिक डिजाइन वाले ब्रिज काम तेजी से चल रहा है। इनमें रे रोड केबल स्टे आरओबी का काम फ़ास्ट ट्रैक पर है। हाल ही में इस पहले केबल स्टे ब्रिज का पायलोन का काम किया गया।
101 साल पुराना ब्रिज
एमआरआईडीसी द्वारा भायखला के 101 पुराने आरओबी के बगल में आइकॉनिक डिजाइन वाला नया केबल स्टे ब्रिज बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मध्य रेल पर 101 साल पुराना आरओबी अंग्रेजों ने 1922 में बनाया था। भायखला आरओबी शहर के सबसे व्यस्त पुलों में से एक है। यह ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और स्टेशन को पूर्व से पश्चिम को जोड़ने के साथ सीएसएमटी और दादर के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यहां जगह की कमी और भीड़भाड़ को देखते हुए केबल स्टे ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। यहां एक सदी से अधिक पुराने संत गाडगे महाराज मार्केट के 120 से अधिक फल सब्जी मार्केट की दुकानों को बीएमसी के समन्वय से हटा कर यह ब्रिज बन रहा है। इस ब्रिज के निर्माण पर 287 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
2024 तक होगा पूरा
महारेल अधिकारियों के अनुसार भायखला केबल स्टे ब्रिज को अगस्त-सितम्बर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महारेल के माध्यम से भायखला, रे रोड, तिलक ब्रिज व घाटकोपर केबल स्टे ब्रिज निर्माणाधीन हैं। इनकी खासियत यह कि बिना यातायात प्रभावित किए इनका कार्य किया जा रहा है.उल्लेखनीय है, कि आमतौर विद्युत,टेलीफोन लाइनें या अन्य उपयागी वायर ब्रिजों पर से गुजरतें हैं, इनसे दुर्घटनाएं भी होती हैं. इससे बचने महारेल क्रैश बैरियर नामक नई प्रणाली का उपयोग इस ब्रिज पर करने वाला है. इससे जरूरत पड़ने पर बिना यातायात को प्रभावित किए निरीक्षण, मरम्मत आदि कार्य हो सकेंगे। इसके लिए ब्रिज पर अत्याधुनिक थ्री लेयर यूटिलिटी डक्ट्स बनाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: मलाड के दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर, आरोपी पर ड्रग्स तस्करी का भी आरोप
Mumbai: गुजरात का ‘फरार’ कैदी मुंबई की चॉल में बना रहा था करोड़ों की ड्रग्स; पत्नी और साथी समेत 3 गिरफ्तार
Mumbai Terror Funding: ‘टेरर फंडिंग’, बड़े हवाला रैकेट का खुलासा, नकली पासपोर्ट संग हिरासत में एक संदिग्ध
Ajit Pawar Case: ‘सुनेत्रा पवार खुद करें FIR की मांग’, संजय राउत का बीजेपी पर तंज- ‘जब कर नहीं तो फिर डर कैसा?
रे रोड ब्रिज 70 प्रतिशत पूरा
मुंबई व उपनगरों में ब्रिटिशकाल में बने पुराने व जर्जर रोड ओवर ब्रिज के पुनर्निर्माण का काम बीएमसी ने महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (महारेल) को सौंपा है। बताया गया कि इनमें रे रोड आरओबी का निर्माण लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो गया हैं। केबल स्टे ब्रिज की खासियत यह कि यातायात प्रभावित किए बिना इनका कार्य तेजी से चल रहा है। महारेल ने केबल स्टेड आरओबी को सीमित और कम पियर्स के साथ डिजाइन किया है। रात के समय सुरक्षा और दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए ब्रिज पर रिमोट नियंत्रित आर्किटेक्चरल एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। आरओबी की लंबाई-2 डाउन रैंप के साथ 385 मीटर और अनुमानित लागत 145 करोड़ रूपए है।
6 लेन का ब्रिज
पुराने आरोबी के बगल सट कर बनाए जा रहे रे रोड नए केबल स्टेंड आरओबी में पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ के साथ 6 लेन होंगे। पुराने ब्रिज की रि- गर्डनिंग की जाएगी। इससे यहां की यातायात समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। ब्रिज की नींव का सारा काम पूरा हो चुका है। महारेल इस ब्रिज को मई-जून 2024 तक पूरा करने ला लक्ष्य रखा है। हालांकि रे रोड आरओबी के निर्माण में बाधा बन रहे 130 झोपड़ो को हटाया गया परंतु अभी भी 15 दुकानों व व टिकट काउन्टर का स्थानांतरण बाकि है। इनकी जिम्मेदारी मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमबीपीटी) और मध्य रेलवे की है।
सेल्फी पॉइंट भी
मुंबई में रेल व सड़क नेटवर्क पर पहली बार, एक अत्याधुनिक डिज़ाइन वाला केबल-स्टे ब्रिज होगा, जहां सेल्फी पॉइंट भी होगा। यह ब्रिज बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर बन रहा है। इसके अतिरिक्त, इस ब्रिज पर एलईडी सिग्नेचर थीम लाइटिंग की सुविधा होगी। रात के समय सुरक्षा और दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए ब्रिज पर रिमोट नियंत्रित आर्किटेक्चरल एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
Mumbai to get first cable stayed rob soon construction in byculla and ray road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा
Apr 09, 2026 | 08:31 PMकरोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?
Apr 09, 2026 | 08:26 PMराघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद ‘Gen Z’ पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल
Apr 09, 2026 | 08:24 PMइस्लामाबाद समिट से पहले बड़ा धमाका! इजरायल के हमलों ने बिगाड़ा गेम, क्या फिर शुरू होगी जंग?
Apr 09, 2026 | 08:23 PMतीनों राज्यों में BJP सरकार का दावा, Keshav Prasad Maurya ने महिला आरक्षण बिल को बताया देश के लिए महत्वपूर्ण
Apr 09, 2026 | 08:18 PMमलकापुर में 9 लाख के जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़; पुलिस पर हमले की कोशिश, 4 गिरफ्तार और एक आरोपी फरार
Apr 09, 2026 | 08:18 PMगड़चिरोली: डीबी दस्ते की बड़ी कार्रवाई; 10.47 लाख की अवैध शराब और वाहन जब्त, एक गिरफ्तार और दो आरोपी फरार
Apr 09, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














