Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झगडे में बीच-बचाव करना व्यक्ति को पड़ा महंगा, गंवाइ अपनी जान

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: Dec 30, 2023 | 02:01 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

मेरठ: मेरठ (Meerut) जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र की सोहराब गेट (Sohrab Gate) पुलिस चौकी परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान बीच-बचाव कराने आए एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को सुबह यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को हुई इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी और उसने हंगामा कर दिया। कई घंटे तक चौकी में शव रखकर लोग कार्रवाई की मांग करते रहे। देर रात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने आज सुबह घटना के बारे में बताया कि थाना कोतवाली के तहत आने वाले एक क्षेत्र में साकिब और उसके परिजन तथा मुस्तफा, मुस्तकीम, अशरफ के बीच 26 दिसंबर को मारपीट हुई जिसका मामला दर्ज किया गया। सजवाण ने बताया कि शुक्रवार रात वादी पक्ष अपना बयान दर्ज कराने चौकी प्रभारी के पास आया था जहां दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। आबिद (50) दोनों पक्षों में बीच-बचाव की कोशिश कर रहा था, इसी बीच वह बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। 

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा: प्रेम संबंध के संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या, कमर के पट्टे से घोंटा गला; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

हुसैन अली सलाम का नाम लेकर मोदी सरकार पर भड़की Iqra Hasan, मुसलमानों से भेदभाव का लगाया आरोप

होमवर्क न करने पर 10 साल के मासूम को मारे 105 डंडे, स्कूल टीचर ने दी ‘तालिबानी’ सजा

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला; 6 की मौत, कई घायल

एसएसपी ने बताया कि यह भी पता चला है कि आबिद की कुछ समय पहले बाईपास सर्जरी हुई थी और उसे पहले भी दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे साकिब ने मुस्तफा, मुस्तकीम, अशरफ और आदिल पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करया है। एसएसपी ने कहा कि मौत का कारण पता चलने और अन्य साक्ष्य एकत्र करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

(एजेंसी) 

Meerut uttar pradesh man killed in fight in police station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2023 | 02:01 PM

Topics:  

  • Man killed
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.