मुंबई: मुंबई के अंधेरी इलाके से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आवेश नाम के एक शख्स वसीम खान नाम के व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। दरअसल वासिम ने आवेश के लिए आइसक्रीम (Ice cream) लाने से इनकार (Deny) कर दिया था। डीएन नगर पुलिस (DN Nagar Police) उस व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। जिसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। जब वो अपनी दो बेटियों को आइसक्रीम दिलाने दुकान पर लेकर जा रहा था।