Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के कमाठीपुरा में इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Feb 06, 2024 | 05:53 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. मुंबई (Mumbai) के मशहूर कमाठीपुरा (Kamathipura) में मंगलवार को एक इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लगी। आग कमाठीपुरा इलाके की गली नंबर 3 में स्थित बिल्डिंग में लगी है जो ग्रांट रोड स्टेशन के पास स्थित है। हालांकि, इस घटना में कोई घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

मुंबई दमकल विभाग के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई कहा, “मुंबई के ग्रांट रोड इलाके के कमाठीपुर इलाके की गली नंबर 3 में आग लग गई। आग एक इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी की कोई सूचना नहीं है आग की घटना में अभी भी घायल हुए हैं।”

#Fire in #Kamathipura 4th lane#Mumbai pic.twitter.com/AvKPlQ0GPi — Gallinews.com (@gallinews) February 6, 2024

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण मुंबई में ग्रांट रोड के पास कमाठीपुरा की गली नंबर तीन में बिल्डिंग नंबर 36/38 में आग लगी थी। जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। इमारत के सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। दमकल विभाग की कम से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी है। फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है। हालांकि, दमकल विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर जलवाहिनी का दोष दूर, जलापूर्ति प्रकल्प को मिली राहत; पाइपलाइन का परीक्षण फिर शुरू

पेट्रोल संकट का असर, छत्रपति संभाजीनगर में ऑटो चालकों का हड़ताल, सिटी बसों में यात्रियों की संख्या 50 हजार पार

छत्रपति संभाजीनगर: ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों की ठगी, सरकार ने 75.9 करोड़ की संपत्तियां की जब्त

नाशिक सेक्स स्कैंडल: विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा, अफसरों से जुड़े थे अशोक खरात

इससे पहले, गुरुवार (25 जनवरी) और शुक्रवार (26 जनवरी) की रात को कमाठीपुरा के प्रसिद्ध लकड़ा बाजार में भीषण आग लग गई थी। 18 घंटे की लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने में सफल रहा। इस घटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि, लगभग 600 दुकानें जलकर खाक हो गई थी। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

Major fire breaks out on second floor of building in mumbais kamathipura

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2024 | 05:12 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.