मुंबई नेवल डॉकयार्ड में बड़ा हादसा; आईएनएस रणबीर में हुआ धमाका, तीन की मौत
- Written By: रवि शुक्ला
मुंबई: मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। आईएनएस रणबीर रणबीर के एक बॉक्स में हुए धमाके में तीन नौसेना कर्मियों की मौत हो गई है। वहीं विस्फोट होते ही चालक दल ने लगी आग पर काबू पा किया। इस बात की जानकारी भारतीय नौसेना ने दी।
नौसेना ने बयान जारी करते हुए कहा, “नेवल डॉकयार्ड मुंबई में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई। जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। कोई बड़ी सामग्री क्षति नहीं हुई है।”
In an unfortunate incident today at Naval Dockyard Mumbai, 3 naval personnel lost their lives in an explosion in an internal compartment onboard INS Ranvir. Responding immediately, the ship's crew brought the situation under control. There is no major material damage. pic.twitter.com/c9wJUieCCj — ANI (@ANI) January 18, 2022
सम्बंधित ख़बरें
मीरा रोड हमले का ISIS कनेक्शन आया सामने, जानें कौन है आरोपी जैब जुबेर अंसारी और क्या था उसका मिशन
मुंबई में पहलगाम जैसा आतंकी हमला! गार्ड्स से पूछा धर्म, कलमा नहीं पढ़ा तो मारा चाकू, क्या बोले CM फडणवीस?
उद्धव ठाकरे इतने बड़े नेता नहीं कि चुनाव निर्विरोध हो; निरुपम का तीखा हमला, MLC चुनाव में बड़े उलटफेर के संकेत
मुंबई: पाकिस्तान से आतंकी धमकी: रेलवे पुलिस को स्टेशन उड़ाने की कॉल से हड़कंप, 5 करोड़ की मांग
भारतीय नौसेना के अधिकारी ने बताया कि, आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। कारण की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस धमाके में 11 जवान जख्मी हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#UPDATE | 11 sailors with injuries are being treated at the local naval hospital: Sources — ANI (@ANI) January 18, 2022
