मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टायर फटने से छह लोगों की मौत

nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo
Published on: 
Updated on: 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां पर मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे (Mumbai-Nagpur Samruddhi Highway) पर दर्दनाक रविवार यानी आज सुबह एक कार का टायर फट जाने के कारण उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गयी। 

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में जो लोग शिकार हुए हैं। उनमे से ज्यादातर घायल छत्रपति संभाजीनगर के एन-11 के रहने वाले थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शिवणी पिसा गांव में सुबह आठ बजे हुआ जब एक कार औरंगाबाद से शेगांव की ओर जा रही थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘कार में सवार छह लोगों की मौत हो गयी। प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि टायर फटने की वजह से दुर्घटना हुई। घटनास्थल से और जानकारियां जुटायी जा रही हैं।’’ (इनपुट-एजेंसी)