Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: नासिक-पुणे राजमार्ग पर लगी शिवशाही बस में आग, बाल-बाल बची 45 यात्रियों की जान

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Nov 02, 2022 | 04:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक शिवशाही बस (Shivshahi Bus) में बुधवार को सुबह नासिक-पुणे राजमार्ग (Nashik-Pune Highway) पर आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नासिक जिले की सिन्नार तहसील में मालवाड़ी शिवर के पास सुबह करीब आठ बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

बता दें कि शिवशाही सरकारी एमएसआरटीसी की ‘‘लग्जरी” वातानुकूलित बस सेवा है। उन्होंने कहा कि बस नासिक से पुणे की ओर जा रही थी, तभी पास से गुज़र रही एक अन्य बस के चालक ने इसमें से धुआं निकलते देखा। उसने इस बारे में शिवशाही के ड्राइवर को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चालक ने तुरंत बस को रोक कर उसमें सवार 45 यात्रियों को नीचे उतरने को कहा। उन्होंने बताया कि कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक-पुणे हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में एक्शन, 3 टन गोमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

उन्होंने कहा कि सिन्नर नगर परिषद और सिन्नर एमआईडीसी से दमकल वाहन को आग बुझाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। अधिकारी ने कहा कि मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले, पुणे शहर में एक अन्य शिवशाही बस में आग लगने के बाद 42 यात्री बाल-बाल बच गए थे। यह घटना यरवदा के शास्त्री चौक पर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई थी, जब बस यवतमाल से पुणे की ओर जा रही थी। (एजेंसी)

Maharashtra fire breaks out in shivshahi bus on nashik pune highway narrowly saves 45 lives

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2022 | 04:47 PM

Topics:  

  • Nashik-Pune Highway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.