Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिलीप वालसे पाटिल बोले- महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में, हर स्तर पर पुलिस की पैनी नजर

Law and order situation under control in Maharashtra, police under close watch at every level: Dilip Walse Patil

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Apr 05, 2022 | 08:33 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘‘नियंत्रण में” है और पुलिस अपने-अपने स्तर पर पैनी नजर रखे हुए है।  पाटिल ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करने के बाद यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। राज्य में हर जगह स्थिति नियंत्रण में है। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने स्तर पर पैनी नजर रखे हुए हैं।” उन्होंने कहा कि लोग अधिकारियों का सहयोग करें।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर हटाने की शनिवार को वकालत की थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मांग का समर्थन किया था।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई की ‘लाइफलाइन’ में लगी भीषण आग; कुर्ला-विद्याविहार के बीच धू-धूकर जली ट्रेन, देखें VIDEO

कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव: वोटर स्लिप से स्ट्रांगरूम तक…, चुनाव अधिकारी ने दिए कई निर्देश

नंदुरबार में खौफनाक वारदात: मां पर जुल्म देख दहला बेटा, चाचा के साथ मिलकर की शराबी पिता की हत्या

नासिक के तिडके कॉलोनी में बिजली कंपनी ट्रांसफार्मर से तेल और तार चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

इस संबंध में एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि ऐसी मांगें भाजपा के एजेंडे का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पड़ोसी राज्य कर्नाटक और अन्य राज्यों में भी इस मुद्दे को उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कई बार कहा है कि लोगों में बेचैनी पैदा कर हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस तरह के आंदोलन किए जाते हैं।”

इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या उन्हें लगता कि इस तरह के आंदोलन से दंगे हो सकते हैं, गृह मंत्री ने ‘नहीं’ में जवाब दिया।  मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई दंगा होगा क्योंकि हमारा पुलिस बल पूरी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।” (एजेंसी)

Law and order situation under control in maharashtra police under close watch at every level dilip walse patil

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2022 | 08:33 PM

Topics:  

  • Dilip Walse Patil
  • Law and Order
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.