Kidnapper arrested at Kurla: मुंबई (Mumbai) स्थित कुर्ला स्टेशन (Kurla Station) पर टिकट चेकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़की (16 year old girl) का अपहरण करने वाले युवक को हेड टीसी पुष्पा डावरे ने पकड़ कर रेलवे पुलिस को सौंपने का सराहनीय कार्य किया है। टीसी (TC) की मुस्तैदी से ही किडनैपर (Kidnapper) गिरफ्तार (Arrest) हो पाया है। बता दें कि पुष्पा डावरे की सूझबूझ से एक नाबालिग युवती को बचाया जा सका है। आरोपी की पहचान अकरम जावेद खान (31) के रूप में हुई है। कथित किडनैपर ने नाबालिग को मिर्जापुर (Mirzapur) से अगवा किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुर्ला रेलवे पुलिस (Kurla Railway Police) ने मिर्ज़ापुर पुलिस से सम्पर्क किया है। युवती केपिता ने उसके लापता होने की शिकायत मिर्जापुर थाने में दर्ज कराई थी।