Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में निर्धारित सीमा से 47% खर्च करके बन गए ‘माननीय’

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 05, 2022 | 05:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: एसोसिएशन फॉंर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच (Uttar Pradesh Election Watch) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) के बाद 403 में से 393 नवनिर्वाचित विधायकों (MLAs) के चुनाव खर्च (Election Expenses) के विवरण का विश्लेषण किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान विधायकों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख रुपए थी। इन चुनाव खर्च दस्तावेजों में सार्वजनिक बैठकों और जुलूसों, इलेक्ट्रॉंनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार करना, कार्यकताओं के अभियान पर खर्च, वाहनों का खर्च और अभियान सामग्री पर होने वाले खर्च का विवरण भी शामिल है। 

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 78 के अनुसार चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को चुनाव के परिणाम की घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर अपने चुनाव खर्चो की एक प्रतिलिपि सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करनी होती है। यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने 10 विधायकों के चुनाव खर्च के शपथपत्र स्पष्ट ना होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया है। 

 50 प्रतिशत से कम चुनाव खर्च घोषित किया 

यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने विश्लेषण किए गए 393 में से 222 (56 प्रतिशत) विधायकों  ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव खर्च सीमा से 50 प्रतिशत से कम चुनाव खर्च घोषित किया हैं। वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के 393 विधायकों के चुनाव खर्च घोषणाओं के आधार पर, चुनावों में उनके द्वारा खर्च की गई औसत राशि 18.88 लाख रुपए है जो खर्च सीमा का 47 प्रतिशत हैं । अगर हम औसतन चुनाव खर्च दलवार की बात करे तो बीजेपी के 274 विधायकों का औसतन खर्च  21.08 लाख रुपए (चुनाव खर्च सीमा का 52.7 प्रतिशत) है। सामाजवादी पार्टी के 109 विधायकों का औसत चुनाव खर्च 14.88 लाख रुपए (चुनाव खर्च सीमा का 37.2 प्रतिशत) है, कांग्रेस के 2 विधायकों का औसत चुनाव खर्च 22.66 लाख रुपए ( चुनाव खर्च सीमा का 56.7 प्रतिशत) है और बहुजन समाज पार्टी  के 1 विधायक का चुनाव खर्च 9.43 लाख रुपए (चुनाव खर्च सीमा का 23.6 प्रतिशत) है। 

जय कुमार सिंह ने किया सबसे अधिक खर्च

चुनाव में अधिकतम खर्च घोषित करने वाले शीर्ष 3 विधायकों की बात करें तो अपना दल (सोनेलाल) के जय कुमार सिंह है जो जनपद फतेहपुर के बिन्दकी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं जिन्होंने कुल चुनाव खर्च का 90 प्रतिशत पैसा चुनाव में खर्च किया हैं। दूसरे स्थान पर जनपद जौनपुर के शाहगंज निर्वाचन क्षेत्र के रमेश है, उन्होंने ने भी 90 प्रतिशत पैसा चुनाव में खर्च किया है। वहीं तीसरे स्थान पर चन्दौली के सैयदराजा निर्वाचन क्षेत्र के सुशील सिंह है जिन्होंने 89 प्रतिशत कुल खर्च सीमा का किया है। 

स्टार प्रचारकों पर नहीं किया गया कोई खर्च

यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स विश्लेषण किए गए 393 में से 319 (81 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने स्टार प्रचारकों के साथ सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों आदि पर धन खर्च किया है और 74 (19 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने स्टार प्रचारकों के साथ सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों आदि पर कोई धन खर्च नहीं किया है। यूपी इलेक्शन वॉच द्वारा विश्लेषण किए गए 393 में से 374 (88 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने स्टार प्रचारकों के बिना सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों आदि पर धन खर्च किया है और 46 (12 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने स्टार प्रचारकों के बिना सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों आदि पर कोई धन खर्च नहीं किया है।  254 (65 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने  इलेक्टॉनिक/प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार पर धन खर्च किया है और 139  (35 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की हैं कि उन्होंने  इलेक्ट्रानिक प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार पर कोई धन खर्च नहीं किया जाएगा।  

इस तरह का खर्च प्रस्तुत करना सोचने की बात

यूपी इलेक्शन वॉच मुख्य संयोजक संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में चुनकर आए माननीय विधायकों ने अपनी निधार्रित खर्च सीमा से 47 प्रतिशत खर्च करके चुनाव जीत लिया है। एडीआर के विश्लेषण में यह निकलकर आया कि हम सब जानते है कि चुनाव किस कदर महंगे हो रहे हैं और चुनावों में बेतहाशा खर्च होता है यह सब जानते हुए भी लोकतंत्र में इस तरह का खर्च प्रस्तुत करना सोचने की बात है।

In the up assembly elections 2022 47 became honorable by spending 47

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2022 | 05:44 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.