- Hindi News »
- State »
- Identification Of New Beneficiaries Through Family Id
परिवार आईडी के माध्यम से हो रही नए लाभार्थियों की पहचान
- Written By: अनिल सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- लाखों नए लाभार्थियों को जोड़े जाने की प्रक्रिया पर हो रहा काम
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में नामांकन के लिए 28,000 सत्यापित लाभार्थी की सूची तैयार
- नवंबर के अंत तक 2 लाख नए पेंशनभोगियों को एनएफएसए में शामिल करने का लक्ष्य
- 22 लाख परिवारों की पहचान जहां 6-14 वर्ष की आयु का सिर्फ एक बच्चा ही जा रहा स्कूल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में निवास करने वाले पात्र परिवारों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना ‘फैमिली आईडी (family ID) एक परिवार एक पहचान’ की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार नए (New) लाभार्थियों (Beneficiaries) की पहचान (Identification) कर पाने में सक्षम हो रही है। इसके तहत विभिन्न योजनाओं में लाखों नए लाभार्थियों को जोड़े जाने की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विभिन्न पेंशन स्कीम के साथ ही विद्यालयों में आउट ऑफ स्कूल छात्रों को जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। उल्लेखनीय है कि फैमिली आईडी का उद्देश्य अप्रयुक्त योजनाओं में पात्र लाभार्थियों की पहचान के माध्यम से योजनाओं का बेहतर कवरेज देना, डुप्लीकेट और फर्जी लाभार्थियों को हटाना और प्रमाण के बोझ को कम करके नागरिकों के लिए योजनाओं में आवेदन का सरलीकरण करना है।
अतिरिक्त लाभार्थियों को शामिल किए जाने की तैयारी
फैमिली आईडी के तहत प्राप्त डेटा के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अतिरिक्त लाभार्थियों को शामिल किए जाने की तैयारी हो रही है। योजना के तहत संभावित लाभार्थियों की पहचान कर ली गई। इस योजना के तहत नामांकन के लिए 28,000 सत्यापित पात्र लाभार्थी की सूची तैयार है। वहीं 5 हजार से अधिक नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। मालूम हो कि इसमें सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से लाभार्थी को कॉल किया जाता है और उसके बाद डीपीओ द्वारा जमीनी सत्यापन किया जाता है। इसी तरह एनएफएसए के तहत भी नए पेंशनभोगियों को शामिल किए जाने की योजना है। 16 लाख ऐसे लाभार्थी पाए गए हैं जो पेंशन (वृद्धावस्था/विधवा/विकलांगता) का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन एनएफएसए से छूट गए हैं। नवंबर के अंत तक ऐसे 2 लाख पेंशनभोगियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
आउट ऑफ स्कूल छात्रों का किया जा रहा नामांकन
यही नहीं, एनएफएसए का लाभ उठाने वाले वृद्ध नागरिकों को भी शामिल किए जाने की तैयारी है जो वृद्धावस्था पेंशन का हिस्सा नहीं है। इसके अंतर्गत 3.26 लाख एकल सदस्य परिवारों की पहचान की जा रही है जहां सदस्य वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से इन सभी संभावित लाभार्थियों को कॉल करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त फैमिली आईडी के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े विद्यालयों में स्कूल न जाने वाले संभावित छात्रों (6-14 वर्ष) को भी शामिल किया जाएगा। इसके तहत 22 लाख परिवारों की पहचान की गई है जहां 6-14 वर्ष की आयु के बीच का 1 बच्चा बेसिक शिक्षा में पढ़ रहा है, अन्य भाई-बहन आवश्यक सत्यापन और आउट ऑफ स्कूल के संभावित छात्रों का नामांकन नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
समेकित डेटाबेस के रूप में कार्य करेगा फैमिली आईडी
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4.8 करोड़ लाभार्थियों को 13 विभागों की ओर से 42 योजनाओं और सेवाओं में फैमिली आईडी डेटाबेस में मैप किया गया है। यही नहीं, भारत सरकार की 4 योजनाओं के लाभार्थी डेटा को भी इससे जोड़ा गया। 4 अलग-अलग एनालिटिक्स उपयोग मामलों में संभावित नए लाभार्थियों की पहचान की गई है। इस योजना के लाभार्थियों में 3.61 करोड़ राशन कार्ड होल्डर परिवार पहले से ही एनएफएसए डेटाबेस का हिस्सा हैं। उनका राशन कार्ड नंबर ही उनकी फैमिली आईडी है। वहीं, नॉन राशन कार्ड होल्डर्स परिवारों के लिए फैमिली आईडी के तहत नामांकन करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 1.42 लाख आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें से 55 हजार परिवार आईडी बनाई गई हैं।
Identification of new beneficiaries through family id
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सूरज के कड़े तेवर या मिलेगी बारिश से राहत, जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Apr 15, 2026 | 09:45 AMट्रंप की नाकेबंदी नाकाम! एक-दो नहीं 5 ब्लैकलिस्टेड जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, देखती रह गई अमेरिकी फौज
Apr 15, 2026 | 09:39 AMGodrej Group में बड़ा बदलाव! नादिर गोदरेज ने छोड़ी कुर्सी, अब पिरोजशा गोदरेज संभालेंगे ग्रुप की कमान
Apr 15, 2026 | 09:38 AMPune: लोणीकंद में दिखा ‘नायक’ फिल्म जैसा नजारा, मंत्री बावनकुले ने एक ही दिन में निपटाए राजस्व के दर्जनों काम!
Apr 15, 2026 | 09:24 AMNashik City Link Bus Fine: चला सिटी लिंक का हंटर, बिना टिकट यात्रियों और एजेंसियों से वसूले 18 लाख रुपये
Apr 15, 2026 | 09:16 AMईरान के बाद इस छोटे से मुस्लिम देश ने US को दिखाई आंख, ट्रंप के विशेष दूत को घर बुलाकर मिलने से किया इनकार
Apr 15, 2026 | 09:06 AMड्रोन और GPS के बावजूद नहीं थमा अवैध उत्खनन, नागपुर में रेत माफिया हावी; महंगी रेत से जनता परेशान
Apr 15, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














