Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश, CM भगवंत मान ने मंत्रियों और अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 09, 2023 | 07:46 PM

PHOTO- ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनजर रविवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक मान ने मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत बाढ़ सुरक्षा तंत्र स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करने और यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद एवं राहत मुहैया कराई जाए। मान ने उपायुक्तों (डीसी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को जनता को सहायता प्रदान करने के लिए अपने-अपने जिलों में राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले इलाकों, खासकर नदी के किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को जब तक जरूरी ना हो अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन इलाकों पर नजर रख रही है जहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे क्षेत्रों में डीसी, एसएसपी, उपजिलाधिकारी और अन्य कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा अत्यधिक जल प्रवाह के कारण होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। बयान में कहा गया है कि इस बीच, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हरकत में आए कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया है।

मंत्री और विधायक इन क्षेत्रों के लोगों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में निचले और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच, पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मूनक में कई स्थानों पर मौसमी नदी घग्गर के तटों का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को हुई भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में कई जगह जलभराव हो गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि लगातार दूसरे दिन पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रूपनगर और पटियाला में भी भारी बारिश हुई। 

Heavy rains in many parts of punjab cm bhagwant mann instructed ministers and officials to be alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2023 | 07:46 PM

Topics:  

  • Punjab Rain

सम्बंधित ख़बरें

1

पंजाब में 1000 से ज्यादा गांवों में भरा बाढ़ का पानी, AAP ने केंद्र सरकार पर फोड़ दिया ठीकरा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.