बाणेर में मेट्रो की खुदाई के दौरान मिले हैंड ग्रेनेड से मचा हड़कंप

Hand grenade found in Baner, Hand grenade found excavation of metro work , Baner, Pune, Hand grenade, Metro
Published on: 
Updated on: 

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाणेर इलाके में मेट्रो काम की खुदाई के दौरान दो हैंड ग्रेनेड मिलने का मामला सामने आया है। पुणे मेट्रो में खुदाई के दौरान जिंदा हैंड ग्रेनेड बम मिलने से हड़कंप मच गया है। बाणेर क्षेत्र में आयशर कंपनी के परिसर में मेट्रो के लिए खुदाई चल रही है। 

ग्रेनेड मिले के बाद रोकी गई ट्रैफिक
इसे लेकर मिली जानकारी के अनुसार पुणे मेट्रो में खुदाई के दौरान जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले है। दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। इसके बाद बम डिटेक्टर और डिस्पोजल टीमों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हैंड ग्रेनेड को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया। इस दौरान बाणेर से विद्यापीठ के बीच का यातायात कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।  

बाणेर इलाके में हमेशा लोगों और गाड़ियों की भीड़ लगी रहती है। इतनी व्यस्त जगह पर जिंदा हैंड ग्रेनेड बम मिलने से इलाके के नागरिकों में डर का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस ने बताया कि हैंड ग्रेट को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। ग्रेनेड कहां से आया इसके बारे में जांच की जाएगी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com