10 वर्षीय छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 नाबालिग स्टूडेंट पुलिस हिरासत में

Boy Gang Raped in Mumbai
Published on
Updated on

मुंबई: मुंबई (Mumbai) स्थित घाटकोपर (Ghatkopar) इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां तीन नाबालिग छात्रों ने मिलकर, एक 10 वर्षीय लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म किया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पंतनगर पुलिस ने तीनो लड़कों को हिरासत में ले लिया। जिनकी उम्र 12, 15 और 16 वर्ष की है। सभी लड़कों को डोंगरी कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें कोर्ट ने, 4,000 रुपये की नकद जमानत दी। काउंसलिंग के आश्वासन के साथ सभी को उनके माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया है। क्योंकि उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। 

पंतनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केवले ने बताया कि,मामला पहली बार उस समय सामने आया, जब पीड़ित लड़के को कुर्सी पर बैठने में दिक्कत हो रही थी। जिस पर पड़ोसी महिला की नजर पड़ गई। महिला ने लड़के के माता-पिता को इसके बारे में बताया था। मां ने लड़के से पूछा, तब उसने भयावह विवरण के बारे में खुलासा किया। 

चिंतित और क्रोधित होकर पैरेंट्स ने पुलिस से संपर्क किया और केस दर्ज करा दिया था। पीड़ित के अनुसार, उसके स्कूल के तीन लड़के, जो उसी पड़ोस में रहते हैं, बारी-बारी से उसे अपने घर ले गए, जहाँ उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह लगभग एक महीने पहले शुरू हुआ था। पुलिस ने कहा कि चारों पड़ोस में एक-दूसरे के साथ खेलते हुए बड़े हुए है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com