छत्रपति संभाजीनगर: संभाजीनगर जिले के गंगापुर पुलिस (Gangapur Police) ने जय हिंद शुगर फैक्ट्री इलाके में एक वांछित अपराधी का पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया, जिस पर 14 अलग-अलग गंभीर अपराधों का मामला दर्ज है। इस शातिर आरोपी का नाम महेश काशीनाथ काले (निवासी जामगांव जिला गंगापुर) है। उसके खिलाफ मारपीट, चोरी, डकैती, मारपीट, अवैध हथियार रखना, हथियार बेचना जैसे विभिन्न प्रकार के 14 गंभीर अपराध दर्ज हैं।