- Hindi News »
- State »
- Ensuring Safety Self Reliance Of Women Modi Govts Top Priority
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन, मोदी की गारंटी है: केशव प्रसाद मौर्य
- Written By: मनोज पांडे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन मोदी की गारंटी है। डबल इंजन सरकार द्वारा आधी आबादी को पूरा अधिकार दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार बेहद संवेदनशील है। महिलाओं को और अधिक सबल व सक्षम बनाने के लिए नये संसद भवन में सबसे पहले नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को मंजूरी दी गई है। केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री के स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को आन लाइन सम्बोधन कार्यक्रम के अवसर पर बुधवार को लखनऊ के मोहनलालगंज ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों को सम्बोधित कर रहे थे।
पश्चिम बंगाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल सम्बोधन को प्रदेश के सभी विकास खण्डो में आयोजित कार्यक्रमो में स्वयं सहायता समूहों द्वारा सुना गया। मोहनलालगंज ब्लाक में भी आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित स्वयं सहायता समूहों ने मौजूद रहकर प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने विकास खण्ड के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए गए उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रमाण पत्र वितरित कर दीदियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सम्बोधित किया व स्वयं सहायता समूहों के विचारों को भी साझा किया।
महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उठाए गये क्रान्तिकारी कदमों व सरकार द्वारा लिये गये साहसिक व ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी उप मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 4 करोड़ से अधिक व प्रदेश में लगभग 56 लाख पक्के मकान गरीबों को दिए गए हैं, इसमें 75 प्रतिशत से अधिक आवास महिलाओं के नाम पर हैं। देश में 10 करोड़ से अधिक निःशुल्क गैस कनेक्शन महिलाओं को दिये गये हैं।कहा कि विधानसभाओ व लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिलाया जायेगा। कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को व प्रदेश में लगभग 16 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन दिया जा रहा है, आगे भी 5 साल तक दिया जाता रहेगा। कहा कि देश को 100 साल आगे ले जाने व विकसित भारत बनाने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से काम हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
सब कुछ प्री-प्लांट था…नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा, चैट्स पढ़ कर आप भी हो जाएंगे हैरान; देखिए यह डिजिटल सबूत
हिंसक प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का बड़ा आदेश, नोएडा में न्यूनतम मजदूरी 21 फीसदी बढ़ाने का ऐलान
उन्होंने उपस्थित सभी समूहों का आह्वान किया कि वह नमो ऐप जरूर डाउनलोड करें, इससे महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होती रहेंगी। उन्होंने बी सी सखी व विद्युत सखियों सहित अन्य सखियों के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इससे न केवल महिलाओं का आजीविका संवर्धन हो रहा है बल्कि महिलाओं की अपनी पहचान बनी है, महिलाओं का समाज में सम्मान भी बढ़ा है। कहा कि स्वयं सहायता समूह अब राष्ट्र सहायता समूह बनकर उभर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा देश में 3 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इस दिशा में बहुत तेजी के साथ काम हो रहा है।
जब लखपति दीदी गांव -गांव में होंगी, तब देश की तस्वीर व तकदीर बदली नजर आयेगी। जो बहने हस्तकला में माहिर हैं, हुनरमंद है, उन्हें आगे बढ़ाने व उनके प्रोत्साहन के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना लागू की गयी है। गांवों की बहनों के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना लाई गयी है, जिसके तहत दीदियों को खेती में ड्रोन का उपयोग करने की ट्रेनिंग दी जा रही है, इससे महिलाओं की अतिरिक्त आमदनी होगी। कहा कि नारी शक्ति व मां भारती के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध व संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।
Ensuring safety self reliance of women modi govts top priority
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चालान से बचने का जुगाड़ पड़ा भारी, एक बटन से बदलती नंबर प्लेट
Apr 15, 2026 | 05:43 AMअब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM












