आसमान छूने वाले लहसुन के दाम जमीन पर, 400 से 50 रुपए पहुंची कीमत

Garlic Price down
Published on: 
Updated on: 

नासिक: आसमान छूती लहसुन की कीमत जमीन पर आने वाली है। मंडी में एक महीने पूर्व लहसुन का दाम 400 रुपये प्रति किलो तक चला गया था, लेकिन थोक बाजार में अब इसकी कीमत 50-60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी है यानी जल्द ही खुदरा बाजार में भी इसके कीमत में गिरावट आएगी। खुदरा बाजार में अब भी लहसुन 100 से 150 रुपए प्रति किलो बना हुआ। खुदरा बाजार में जल्द ही इसकी कीमत 50 रुपए तक पहुंचेगी क्योंकि नई फसल के साथ थोक मंडी में इसके दाम और गिरने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।

पिछले एक माह से लहसुन के दाम आसमान छू रहे थे। क्योंकि लहसुन 400 रुपए किलो बिक रहा था। इसके चलते आम नागरिकों की रसोई से लहसुन गायब हो गया था। लहसुन की आवक बढ़ते ही उसके दाम जमीन पर आ गए है। आज की स्थिति में लहसुन 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है। जनवरी-फरवरी माह में लहसुन के दाम आसमान छू रहे थे।

इसके बाद आम नागरिकों की रसोई से लहसुन गायब हो गया था। दिसंबर से मार्च माह के दूसरे सप्ताह तक लहसुन को अच्छे दाम मिल रहे थे। अच्छे दाम मिलने से किसानों ने कच्चे और गीले लहसून को काटते हुए मंडी लाया। इसके चलते लहसुन की आवक बढ़ते ही लहसुन 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com