Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डॉ. माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय

  • Written By: रवि शुक्ला
Updated On: May 14, 2022 | 06:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अगरतला: त्रिपुरा (Tripura) ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। डॉ. माणिक साहा (Dr. Manik Saha) राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को बिप्लब देव (Biplav Dev) के इस्तीफा देने के बाद साहा को राज्य का अगला मुखिया चुना गया है। पेशे से दांतो के डॉक्टरों रहे साहा भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) के बड़े नेताओं में शामिल किया जाता है। वर्तमान में वह प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले महीने वह राज्यसभा का चुनाव जीतकर ऊपरी सदन के सदस्य बने हैं।

साहा के मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “श्री माणिक साहा जी को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा।”

श्री @DrManikSaha2 जी को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा।#Tripura pic.twitter.com/b6qKAKPd5m — Bhupender Yadav (मोदी का परिवार) (@byadavbjp) May 14, 2022

सम्बंधित ख़बरें

ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करना पड़ा भारी, BJD ने 6 विधायकों को पार्टी से किया सस्पेंड

केरल चुनाव 2026: ‘अब राज खुल चुका है’, क्या है CPI(M) और BJP का गुप्त समझौता? केसी वेणुगोपाल ने लगाए आरोप

West Bengal Election 2026: ईद पर ममता बनर्जी ने शेयर किया वीडियो, एसआईआर को लेकर रखी बात; जानें क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बजट में बड़ा झटका! 3,586 करोड़ की कटौती, जानें सुखविंदर सिंह सुक्खु ने क्या कहा?

दोपहर को तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल को सौपा। वहीं बाहर निकलने पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “राज्य में भाजपा का आधार मजबूत करने के लिए मुझे विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। मुझे आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री की स्थिति में रहने के बजाय एक सामान्य कार्यकर्ता (पार्टी कार्यकर्ता) के रूप में काम करना चाहिए।”

बिप्लब देव को फिर प्रदेश अध्यक्ष की कमान 

डॉ.माणिक को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद बिप्लब देव को फिर से राज्य का भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन में अच्छी पकड़ को देखते हुए केंद्रीय आलाकमान उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी दे सकता है। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय भी देव प्रदेश अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की थी।

Dr manik saha will be the new chief minister of tripura the decision taken in the meeting of the legislature party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2022 | 06:15 PM

Topics:  

  • Bharatiya Janata Party
  • BJP
  • Congress
  • TMC
  • Tripura Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.