पुणे में दरिंदगी की सारी हदें पार, पिता, चाचा और दादा ने 6 साल तक किया नाबालिक लड़की का बलात्कार
- Written By: वैष्णवी वंजारी
File Photo
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में इन दिनों अपराध के कई मामले सामने आ रहे है ऐसे में पुणे से एक हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसे जानकार आपकी भी रूह कांप जाएगी। इसमें एक 17 वर्षीय किशोरी का उसके पिता, चचेरे भाई और दादा ने बार-बार यौन शोषण किया। नाबालिग ने यौन उत्पीड़न की शिकायतों के निवारण के लिए अपने कॉलेज द्वारा गठित एक आंतरिक समिति को इसकी सूचना दी। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता, चाचा और दादा ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद पुणे पुलिस ने बुधवार को घटना की जांच शुरू की है। आइए जानते है पूरी खबर…
6 साल से यौन शोषण
दरअसल साल 2016 से 2018 के बीच लड़की उत्तर प्रदेश में अपने गांव गई थी। उस समय, उसके चचेरे भाई विजय ने समय-समय पर उसका यौन उत्पीड़न किया, इतना ही नहीं बल्कि उसके दादा रामेश्वर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद वह पुणे में अपने परिवार के साथ रहने आ गई और उसके पिता अजय ने भी उसका यौन शोषण किया। पिछले छह साल से उस पर यह अत्याचार शुरू हो गया। जो बेहद दिल दहला देने वाला है।
पिता हुआ गिरफ्तार
आपको बता दें कि अब पुणे शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई है और ऐसे में अब इस मामले में पुलिस ने लड़की के 49 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि वे जल्द ही उसके चाचा और दादा को गिरफ्तार करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि लड़की का परिवार कुछ साल पहले पुणे आया था।
सम्बंधित ख़बरें
बढ़ते तापमान से झुलसा जनजीवन, अंगारों जैसी सड़कें, नागपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार
नासिक में ACB का बड़ा प्रहार, जिला परिषद के 3 अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
नागपुर में बुद्ध पूर्णिमा की तैयारियां तेज: दीक्षाभूमि समेत शहर के बुद्ध विहारों में गूंजेगी बुद्ध वंदना
3 साल पहले मर चुकी महिला के नाम पर मतदान, क्या रद्द होगा सुकली (दे) का चुनाव?
FIR के अनुसार, लड़की का उसके चाचा ने यूपी में बलात्कार किया था और दो साल तक उसके दादा द्वारा यौन शोषण किया गया था। बताया गया है कि पुणे जाने के बाद उसने अपने पिता को प्रताड़ना की जानकारी दी। हालांकि, यह आरोप लगाया गया है कि उसके पिता ने उसका यौन शोषण और बलात्कार भी किया।
लड़की की काउंसलिंग जारी
इस पूरी दिल दहला देने वाली वारदात के बारे में बात करते हुए पुलिस उपायुक्त ने कहा कि “बुधवार को, विशाखा दिशानिर्देशों के तहत गठित समिति के सत्र के दौरान, लड़की ने पिछले छह वर्षों में अपने चाचा, दादा और पिता से बलात्कार और यौन शोषण के बारे में अधिकारियों को बताया। अधिकारी तुरंत थाने पहुंचे और मामला दर्ज किया गया। एक जांच शुरू की गई और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा, “हम उसके चाचा और दादा को यूपी के गांव में गिरफ्तार करेंगे।” ”लड़की की काउंसलिंग की जा रही है। मामले को महिला एवं बाल कल्याण विभाग को भेज दिया गया है,”।
