Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, एटीएस-एसओजी ने 3 संदिग्ध आतंकियों से 12 किलो RDX किया बरामद

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 31, 2022 | 01:43 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा कस्बे में एक वाहन से 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त किया है तथा इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। इस मामले में जब्त वाहन भी मध्य प्रदेश में पंजीकृत है। पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते व विशेष कार्यबल (एटीएस-एसओजी) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, निंबाहेड़ा सदर पुलिस थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया और इसकी तलाशी ली गई, जिसमें कुल 12 किलोग्राम विस्फोटक, बैटरी के साथ तीन ऑपरेटिंग घड़ी व तार के साथ तीन कनेक्टर आदि बरामद हुए। बयान में कहा गया है कि पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा की जा रही है।

बयान के अनुसार, इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अन्य को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से दो व्यक्ति मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं, जिनसे वहां की एटीएस पूछताछ कर रही है। राजस्थान में गिरफ्तार व दस्तयाब किए गए आरोपियों को जयपुर लाया गया है। आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है और अभी यह भी पता नहीं चला है कि ये किस आतंकी संगठन से जुड़े हैं। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

राजस्थान में फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का पर्दाफाश… 20-25 लाख में बन रहे थे नकली डॉक्टर

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का आया रिजल्ट, 99.8% के साथ दीपिका बनीं टॉपर, इस लिंक से चेक करें नतीजे

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी: जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर ऑनलाइन

रणथंभौर की सैर: टाइगर सफारी से लेकर ऐतिहासिक किले तक, यहां घूमने के लिए हैं ये बेहतरीन जगहें

Conspiracy to shake rajasthan failed ats sog recovered 12 kg rdx from 3 suspected terrorists

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2022 | 01:43 PM

Topics:  

  • Crime in Rajasthan
  • Rajasthan
  • Rajasthan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.