Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शॉकिंग! समोसे में मिले कंडोम, पत्थर और गुटखा, पुणे की चौंकाने वाली घटना

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Apr 09, 2024 | 12:54 PM

समोसे में मिले कंडोम, पत्थर और गुटखा (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) के पुणे (Pune News) से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां लोगों को समोसे में कंडोम, पत्थर और तंबाकू के टुकड़े (Condoms Stones in Samosa) मिले है। होश उड़ा देने वाली इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। इस तरह ये घटना सबके सामने आई है। जानते है आखिर क्या है पूरा मामला…

FIR दर्ज

चौंकाने वाली इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला पुणे के पिंपरी चिंचवड इलाके का है। दरअसल यहां एक कैंटीन के अंदर लोगों को समोसे में होश उड़ा देने वाली चीजें मिलीं। जैसे ही ये मामला सामने आया तो इसके बाद कंपनी के अधिकारी ने चिखली पुलिस में मामला दर्ज करवाया। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

नाराजी से किया ऐसा

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी रहीम शेख कैंटीन का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने की वजह से नाराज था। कंपनी के मालिक के अनुसार, SRS एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी को समोसे का कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था। जब इस कंपनी ने समोसे की सप्लाई दी तो एक दिन घाव लगी पट्टी निकली। इसके बाद इस कंपनी से कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर लिया गया। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने की वजह से नाराज कैंटीन के कर्मचारियों ने यह चौंकाने वाली हरकत की।

कर्मचारियों को बांटे समोसे

कंपनी से कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने के बाद दूसरी कंपनी को ठेका दे दिया गया। ऐसे में रहीम शेख दूसरी कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट देने से भड़क गया। फिर भड़काएं उसने इसके बाद एक साजिश रची, ताकि कंपनी के मालिक से बदला लिया जा सके। रहीम खान ने इसके बाद समोसे में कंडोम, तंबाकू और पत्थर भरवा दिए। फिर अपने कर्मचारियों को दूसरी कैंटीन में भर्ती करवा दिया। इन लोगों ने ये समोसे तैयार किए। फिर एक दिन उन्हें कंपनी के कर्मचारियों को बांट दिया गया। फिर जब कंपनी के कर्मचारियों ने समोसे खोलकर देखे तो उनमें आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इसके बाद शिकायत दर्ज करवाई गई।

मामले की जांच

चौंकाने वाले इस पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 328 और धारा 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी इसके जरिए न सिर्फ कंपनी के मालिक से बदला लेना चाहते थे, बल्कि दूसरी कंपनी के ठेके को भी रद्द करवाना चाहते थे। ऐसे में अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसमें और भी कई खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल इस घटना से पुणे में सनसनी मची हुई है।

Condoms stones and gutkha found in samosa of canteen in pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2024 | 12:54 PM

Topics:  

  • Pune
  • Stones

सम्बंधित ख़बरें

1

आजकल क्यों बढ़ रही है गॉल स्टोन की समस्या? जानें इसके लक्षण और घरेलू उपाय

2

पुणे छावनी की जमीन वक्फ संपत्ति घोषित? सांसद मेधा कुलकर्णी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिकायत

3

यात्रिगण ध्यान दें! मुंबई-पुणे रेलवे लाइन पर मेगा ब्लॉक, देखें कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द

4

वीकेंड टूर मातम में बदला: लोनावला के लायंस पॉइंट के पास कार-कंटेनर की टक्कर, दो पर्यटकों की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.