Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ संबंधी टिप्पणी: CM अशोक गहलोत को राजस्थान हाईकोर्ट का नोटिस, 3 हप्ते में मांगा जवाब

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Sep 03, 2023 | 05:02 PM

PTI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट (Rajasthan High Court ) ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot) को उस जनहित याचिका पर कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसमें न्यायपालिका पर टिप्पणी का स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया गया था। न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ की तरफ इशारा करने वाली गहलोत की टिप्पणी के बाद स्थानीय अधिवक्ता शिवचरण गुप्ता ने गुरुवार  को यह जनहित याचिका दायर की थी। 

न्यायमूर्ति एम एम श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने शनिवार को याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

Rajasthan HC issues notice to CM Gehlot over corruption in judiciary claim Read @ANI Story | https://t.co/wDbEk4OVsA#Rajasthan #RajasthanHighCourt #AshokGehlot pic.twitter.com/KCckDPr8bB — ANI Digital (@ani_digital) September 3, 2023

गहलोत ने बुधवार को जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया था कि न्यायपालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा था, “मैंने सुना है कि कई वकील तो फैसला लिखकर ले जाते हैं और वही फैसला सुनाया भी जाता है।” 

सम्बंधित ख़बरें

राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! कृषि विभाग में सरकारी अफसर बनने का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

राजस्थान में वनपाल के 259 पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान में बना दुनिया का पहला ऊं आकार का मंदिर, आस्था और वास्तुकला का अद्भुत संगम

राजस्थान के टोंक में 20 फीट नीचे मिला रहस्यमई घड़ा, सोना होने का दावा; अगरबत्ती-फूल से हुई थी पूजा?

हालांकि, आलोचना के बाद मुख्यमंत्री ने गुरुवार  को स्पष्ट किया था कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के संबंध में उन्होंने एक दिन पहले जो कहा था, वह उनकी निजी राय नहीं थी और उन्होंने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है तथा उसमें विश्वास जताया है।  गहलोत की टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को जोधपुर में अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय और निचली अदालतों में काम का बहिष्कार किया था।   (एजेंसी)

Comment on corruption in judiciary rajasthan high court notice to cm ashok gehlot sought reply in 3 weeks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2023 | 05:02 PM

Topics:  

  • CM Ashok Gehlot
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.