- Hindi News »
- State »
- Cm Yogi Gave A Gift Of Rs 9078 05 Crore In October
सीएम योगी ने अक्टूबर में 9078.05 करोड़ की दी सौगात, 4484 कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण
- Written By: अनिल सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- छोटे शहरों में भी विकास की बड़ी बयार बहा रहे सीएम योगी
- महिलाओं को सुरक्षा के साथ दे रहे स्वावलंबी होने की ‘शक्ति’
- अनवरत दौरे कर जनपदों के विकास की हकीकत भी देख रहे यूपी के मुखिया
लखनऊ: प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाले यूपी के छोटे शहरों में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की बड़ी बयार बहा रहे हैं। एक तरफ मिशन शक्ति से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर ध्यान दिया तो दूसरी तरफ अनेक जिलों में पहुंचकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। जनपदों में मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास की जमीनी हकीकत से रूबरू होने वाला भी रहा। सभी 75 जनपदों में समान रूप से विकास की गंगा बहाने वाले सीएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियो व आमजन से विकास की बातें कीं और मूलभूत सुविधाओं से भी जोड़ा।
अक्टूबर में दो दर्जन से अधिक जनपदों को दी 9078.05 करोड़ की सौगात
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में यूपी के सभी 80 जनपदों में समान रूप से विकास कार्य होते हैं। वे स्वयं भी जनपदों में जाकर जमीनी हकीकत से रूबरू होते हैं। अक्टूबर में सीएम दो दर्जन से अधिक जनपदों में पहुंचे और 9078.05 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति दिया। इन जनपदों में 4484 कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण कर सड़क, पेयजल, स्वच्छता, पुल आदि मूलभूत सुविधाओं को आगे बढ़ाया।
युवाओं के भविष्य को संवारना भी न भूले योगी
सीएम योगी अपनी अनेक व्यस्ततताओं व कार्यक्रमों के बीच भी युवाओं का ध्यान रखना न भूले। लखनऊ में उन्होंने 10 अक्टूबर को 394 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और 13 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित 219 प्रधानाचार्य को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले के तहत स्वरोजगार के लिए 500 करोड़ का ऋण किया वितरित, कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर सुखद भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
अक्टूबर 2025 ने बदला भारत का ऑटो सेक्टर, सभी सेगमेंट में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
अक्टूबर में घूमने फिरने के लिए एकदम परफेक्ट हैं ये जगहें, मिलेगा नया अनुभव
दशहरा, धनतेरस, दिवाली और करवाचौथ के अलावा अक्टूबर में पड़ रहे व्रत-त्योहार की तिथियां नोट कीजिए
अक्टूबर में पड़ रहे हैं कई बड़े पर्व, जानिए नवरात्रि, दशहरा, करवा समेत अन्य प्रमुख तीज- त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
महिलाओं के सम्मान व स्वावलंबन पर भी रहा जोर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पहले जहां मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण का आगाज किया। वहीं कई नियुक्ति पत्र व योजनाओं की लाभार्थियों को चाबी, टैबलेट आदि देकर उन्हें स्वावलंबन से भी जोड़ा। रामनगरी में मिशन महिला सारथी का शुभारंभ किया और यहीं से महिलाओं को रोडवेज बसों में सारथी (चालक) के रूप में स्थापित होने में कारगर भूमिका भी निभाई। योगी सरकार के प्रयास से शक्ति की प्रतीक बेटियां इन गाड़ियों को चलाते भी दिखीं।
अक्टूबर में सीएम द्वारा इन जनपदों में बहाई गई विकास की गंगा
1 अक्टूबर: नैमिषारण्य में श्रमदान और 550 करोड़ से विकास कार्यों को गति
6 अक्टूबर: पीलीभीत में 26 परियोजना का लोकार्पण-शिलान्यास, 248 करोड़ की दी सौगात
9 अक्टूबर: उन्नाव में 804 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
13 अक्टूबर: अमेठी में 700 करोड़ की 879 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
15 अक्टूबर: गोरखपुर नगर निगम की 189 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व 114 का लोकार्पण। 233.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
17 अक्टूबर: बुलन्दशहर में 632 करोड़ की 256 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
17 अक्टूबर: हापुड़ में 136 करोड़ की 102 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
19 अक्टूबर: अलीगढ़ में 497 करोड़ की 208 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
19 अक्टूबर: हाथरस में 177.29 करोड़ की 214 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
26 अक्टूबर: बागपत में 351 करोड़ की 311 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
28 अक्टूबरः औरैया में 688 करोड़ की 145 विकास परियोजनाओं की सौगात
28 अक्टूबरः कानपुर में 501 करोड़ की 152 विकास परियोजनाओं की सौगात, कोरथा गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के बेहतर पुनर्वासन के लिए 1.56 करोड़ की वेदव्यास ग्राम विकास परियोजना का लोकार्पण
30 अक्टूबरः मीरजापुर में 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
30 अक्टूबरः प्रयागराज में 3357 करोड़ की 424 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Cm yogi gave a gift of rs 9078 05 crore in october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ऑटो तुन से नहीं, दिल से बनता है असली संगीत’, हरिहरन ने बदलते म्यूजिक ट्रेंड पर रखी बेबाक राय
Apr 03, 2026 | 09:47 AMPasta Recipe: घर पर तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता, तुरंत नोट करें ये सीक्रेट रेसिपी
Apr 03, 2026 | 09:46 AMGold-Silver Price: गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3500 टूटा गोल्ड, सिल्वर 9000 रूपये फिसला
Apr 03, 2026 | 09:41 AMMaharashtra Voter List Revision पर कांग्रेस की आपत्ति, सपकाल ने निष्पक्षता की मांग उठाई
Apr 03, 2026 | 09:40 AMRamtek के प्राचीन ‘तिलभांडेश्वर मंदिर’ पर गिरी बिजली, शिखर से जमीन तक फटी दीवारें, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
Apr 03, 2026 | 09:27 AMAbhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
Apr 03, 2026 | 09:19 AMशिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
Apr 03, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














