Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM अशोक गहलोत ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े नियमों में प्रस्तावित संशोधनों को रोकने को कहा

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jan 22, 2022 | 01:56 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को एक पत्र लिखकर भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े नियमों में प्रस्तावित संशोधनों को रोके जाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने आशंका जताई है कि ये प्रस्तावित संशोधन संविधान में वर्णित सहयोगात्मक संघवाद की भावना को कमजोर करेंगे। इससे केंद्र एवं राज्य सरकारों के लिए निर्धारित संवैधानिक क्षेत्राधिकार का उल्लंघन होगा और राज्य में पदस्थापित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों में निर्भय होकर एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने की भावना में कमी आएगी।

गहलोत ने अपने पत्र में देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा 10 अक्टूबर 1949 को संविधान सभा में अखिल भारतीय सेवा पर हुई बहस के दौरान दिए गए वक्तव्य का हवाला दिया। पटेल ने बहस के दौरान कहा था, ‘‘यदि आप एक कुशल अखिल भारतीय सेवा चाहते हैं तो मैं आपको सलाह देता हूं कि आप सेवाओं को खुलकर अभिव्यक्त होने का अवसर दें। यदि आप सेवा प्राप्तकर्ता हैं तो यह आपका कर्तव्य होगा कि आप अपने सचिव, या मुख्य सचिव, या आपके अधीन काम करने वाली अन्य सेवाओं को बिना किसी डर या पक्षपात के अपनी राय व्यक्त करने दें। इसके अभाव में आपके पास अखंड भारत नहीं होगा।”

Rajasthan CM Ashok Gehlot writes to PM Modi urging him to stop Centre's proposed amendment to IAS Cadre Rules "Due to the amendments, the state's efforts to attain the goals set by the Constitution and achieve the aim of public welfare will definitely suffer a blow" (File pics) pic.twitter.com/1ItAqYRSK8 — ANI (@ANI) January 21, 2022

सम्बंधित ख़बरें

IAS अधिकारियों की पोस्टिंग अब सिविल सेवा बोर्ड करेगा तय, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

राजस्थान से झारखंड तक ACB की 15 जगहों पर छापेमारी, हिरासत में लिए गए 9 लोग, जल जीवन मिशन से जुड़ा है मामला

भिवाड़ी में भयानक अग्निकांड: केमिकल फैक्ट्री में 7 मजदूर जिंदा जले, कंकाल देख कांपी रेस्क्यू टीम की रूह

कैसे हुई साध्वी प्रेम बाईसा की मौत? 18 दिन बाद उठा रहस्य से पर्दा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा

गहलोत ने पत्र में कहा है कि इस संशोधन के बाद केंद्र सरकार संबंधित अधिकारी और राज्य सरकार की सहमति के बिना ही अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर बुला सकेगी।

उन्होंने कहा है, ‘‘हमारे देश के संविधान निर्माताओं ने अखिल भारतीय सेवाओं की संकल्पना जन कल्याण तथा संघवाद की भावना को ध्यान में रखकर की थी। इस संशोधन से सेवाएं भविष्य में कमजोर होंगी। संशोधन के कारण संविधान द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा जन कल्याण के लक्ष्यों को अर्जित करने के राज्यों के प्रयासों को निश्चित रूप से ठेस पहुंचेगी।”

मुख्यमंत्री ने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय सेवा नियमों में संशोधन के संबंध में 20 दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार द्वारा पत्र के माध्यम से राज्यों से सलाह मांगी गई थी। इस प्रस्ताव पर सलाह प्राप्त करने की प्रक्रिया के दौरान केंद्र सरकार ने एकतरफा संशोधन प्रस्तावित कर 12 जनवरी को दोबारा सलाह आमंत्रित की है।

उन्होंने कहा है कि यह प्रस्तावित संशोधन अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना के मामले में केंद्र और राज्यों के बीच मौजूदा सौहार्दपूर्ण वातावरण को भी प्रभावित करता है। गहलोत ने आशंका व्यक्त की है कि इस प्रस्तावित संशोधन से अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति में राज्यों की सहमति के अभाव से राज्य प्रशासन प्रभावित होगा।

राज्यों को योजनाओं के क्रियान्वयन, नीति-निर्माण और निगरानी में अधिकारियों की कमी का भी सामना करना पड़ेगा। गहलोत ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर इन प्रस्तावित संशोधनों के माध्यम से देश के संविधान एवं राज्यों की स्वायत्तता पर हो रहे आघात पर रोक लगाने का आग्रह किया है ताकि संघवाद की भावना को अक्षुण्ण रखा जा सके। (एजेंसी)

Cm ashok gehlot wrote a letter to pm narendra modi indian administrative service

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2022 | 11:32 PM

Topics:  

  • CM Ashok Gehlot
  • Indian Administrative Service
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.