Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे गुट में दरार! महाराष्ट्र विधान भवन में शिवसेना MLA और कैबिनेट मंत्री के बीच कहासुनी

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 01, 2024 | 04:55 PM

महाराष्ट्र विधान भवन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के विधान भवन (Maharashtra Vidhan Bhavan) की ‘लॉबी’ में राज्य (Maharashtra Politics) के एक मंत्री और एक विधायक के बीच शुक्रवार को कहा-सुनी देखने को मिली। वे दोनों ही सत्तारूढ़ दल शिवसेना से हैं। विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इस घटना को ‘गंभीर’ बताया है। राज्य में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री दादा भुसे और कर्जत से विधायक महेंद्र थोरवे के बीच यह बहस राज्य विधानमंडल के बजट सत्र के अंतिम दिन हुई। शिवसेना के अन्य विधायकों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विधान भवन परिसर के अंदर जाने के ठीक बाद यह घटनाक्रम हुआ।  

भुसे और थोरवे के बीच बहस होने पर मंत्री शंभूराज देसाई और शंदे नीत शिवसेना के मुख्य सचेतक भरत गोगावले ने हस्तक्षेप किया। यह पहली बार हुआ है कि सत्तारूढ़ दल के सदस्यों के बीच विधानमंडल परिसर में इस तरह से कहा-सुनी हुई। बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए, थोरवे ने कहा, ‘‘जब मैंने भुसे से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के बारे में पूछा, वह उग्र हो गए… यदि विकास समय पर नहीं हो तो कोई क्या कर सकता है?” इस बीच, देसाई ने कहा कि शिवसेना के दोनों सदस्यों के बीच हाथापाई नहीं हुई।” उन्होंने कहा, ‘‘विधान भवन के अंदर कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है। आपके पास क्या सबूत है।”

थोरवे ने कहा, ‘‘दोनों विधायक विकास कार्यों पर चर्चा कर रहे थे, जिस दौरान उनमें से एक ने जोर से बोला। हम उन्हें अंदर ले गए और विषय का समाधान किया। मंत्री, विधायकों को तकनीकी समस्याओं के बारे में बताने की कोशिश कर रहे थे।”

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर: जमीन घोटाले में सांसद संदीपान भुमरे की बढ़ीं मुश्किलें, ड्राइवर पर गिरफ्तारी की तलवार

ऑपरेशन टाइगर की अफवाहों के बीच मातोश्री पहुंचे सांसद अरविंद सावंत, जानें उद्धव ठाकरे से क्या हुई बात

सांसदों को तोड़ना बच्चों का खेल नहीं! Anil Deshmukh ने शिंदे गुट पर कसा तंज, बोले- ऑपरेशन टाइगर जैसा कुछ नहीं

उद्धव गुट में अंदरूनी कलह? Naresh Mhaske ने राऊत पर लगाए गंभीर आरोप

यह मुद्दा विधानपरिषद में भी गूंजा। विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा। इस पर, सदन में शोरगुल हुआ, जिसके चलते उपसभापति नीलम गोरे को एक घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा में, विपक्षी दलों कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायकों ने कहा कि सदन के दो सदस्यों के बीच झड़प हुई।

उन्होंने इस घटना को ‘गंभीर’ बताया। उन्होंने सरकार को इस मुद्दे पर एक बयान जारी करने के लिए समय देने के वास्ते सदन को स्थगित करने की मांग की। कांग्रेस विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि क्या सीसीटीवी फुटेज दिखाया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि उन्होंने भुसे और थोरवे से बात की तथा उन दोनों ने आपस में हाथापाई होने की बात से इनकार किया है।

(एजेंसी)

Clash between shiv sena faction mla and cabinet minister in maharashtra vidhan bhavan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2024 | 04:55 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Politics
  • Maharashtra Vidhan Bhavan
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.