Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात के पाटन में पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Dec 13, 2023 | 07:32 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पाटन: गुजरात के पाटन जिले में एक कार सड़क पार कर रहे एक जंगली सूअर से टकराने के बाद पानी से भरे गड्ढे में गिर गई, जिससे गाड़ी में सवार दंपति और उनकी नाबालिग बेटी तथा भतीजी डूब गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक हरदेवसिंह वाघेला ने बताया कि यह दुर्घटना पाटन के संतालपुर तालुका में फंगली गांव के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। उन्होंने बताया कि मृतक भी इसी गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि परिवार कच्छ जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, लेकिन उनकी कार अचानक एक जंगली सूअर से टकरा गई।

इसके बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गई। संतालपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान महेन्द्र जोशी (41), उनकी पत्नी भावनाबेन (37), उनकी बेटी दिशा (13) और महेन्द्र की भतीजी उर्वशी (15) के रूप में हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

पटना में छात्रों का हल्लाबोल, STET परीक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उन्होंने बताया, ”दुर्घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित अपने पैतृक गांव से कच्छ के लिए रवाना हुए थे।” अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए संतालपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है।   

Car fell into a pit filled with water in patan gujarat four people died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2023 | 07:32 PM

Topics:  

  • Patan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.