Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘राजेश पायलट का अपमान करके, वायु सेना के बलिदान…’, राजस्थान के CM गहलोत का बीजेपी पर हमला

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 16, 2023 | 11:07 PM

सीएम अशोक गहलोत (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस नेता राजेश पायलट (Rajesh Pilot) का अपमान करके भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश को इसकी निंदा करनी चाहिए। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में यह बात कही।

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया था कि ‘‘राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायु सेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिनसे पांच मार्च, 1966 को मिजोरम की राजधानी आइजोल पर बमबारी की गयी थी।”

 भाजपा भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है

गहलोत ने बुधवार की शाम को सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘कांग्रेस नेता राजेश पायलट भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे। उनका अपमान करके भाजपा भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है।” उन्होंने लिखा है, ‘‘इसकी पूरे देश को निंदा करनी चाहिए।” दिवंगत राजेश पायलट, कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पिता हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Rajesh Pilot Birth Anniversary: दूध बेचने वाले राजेश्वर कैसे बने देश के ‘निडर’ पायलट? जानें अनसुने किस्से

‘हमारे मोबाइल रोक दिए, वहां वोटिंग से पहले…’: EC कतई निष्पक्ष नहीं! कांग्रेस ने भेदभाव के दिए सबूत

26 सेकंड में NDA का मेनिफेस्टो जारी…मुंह दिखाकर कर भागे नेता, गहलोत ने बताया झूठ का पुलिंदा

निशानेबाज: गहलोत ने कर दिया काम अपना, तेजस्वी, सहनी को दिखाया सपना

कांग्रेस नेता श्री राजेश पायलट भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे। उनका अपमान करके भाजपा भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है। इसकी पूरे देश को निंदा करनी चाहिए। — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 16, 2023

आपके पास गलत तारीखें, गलत तथ्य हैं: सचिन पायलट 

सचिन ने मालवीय के दावे पर पलटवार करते हुए मंगलवार को लिखा था, ‘‘आपके पास गलत तारीखें, गलत तथ्य हैं…हां, भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे। लेकिन वह 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर, न कि जैसा कि आप दावा कर रहे हैं, पांच मार्च, 1966 को मिजोरम पर।” पायलट ने अपने पिता राजेश पायलट के 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायु सेना में भर्ती होने का प्रमाण भी साझा किया। (एजेंसी)

By insulting rajesh pilot sacrifice of air force rajasthan cm gehlot attacks bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2023 | 11:07 PM

Topics:  

  • Ashok Gehlot
  • Rajesh Pilot
  • Sachin Pilot

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.