Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP पदाधिकारी ने 6 साल बाद पहने जूते, पार्टी को सत्ता में देखने की इच्छा पूरी हुई, देखें वीडियो

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 29, 2024 | 05:32 PM

MP में रामदास पूरी ने 6 साल बाद पहने जुते

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अनूपपुर जिला इकाई के प्रमुख ने 2017 में राज्य में पार्टी की सरकार बनने तक जूते नहीं पहनने की कसम खाई थी। भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के कुछ दिनों बाद शनिवार को उन्होंने इसे फिर से पहनना शुरू कर दिया। भाजपा के अनूपपुर जिला अध्यक्ष रामदास पुरी (Ramdas Puri) ने छह साल के अंतराल के बाद फिर से जूते पहनना शुरू कर दिया।ऐसा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया।

चौहान ने कहा कि पुरी ने 2017 में जूते पहनना बंद कर दिया और फैसला किया कि जब तक राज्य में भाजपा सत्ता में नहीं आती, वह इसे नहीं पहनेंगे। चौहान ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनाने में नाकाम रही, लेकिन 2020 में पार्टी के सत्ता में वापस आने के बाद भी (कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने के बाद), पुरी ने जूते पहनना शुरू नहीं किया।

सम्बंधित ख़बरें

भ्रष्टाचार पर लगाम व पारदर्शी मनपा, 80 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट; भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता: फडणवीस

इंदौर में भीषण सड़क हादसा! पूर्व गृह मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार

नासिक चुनाव 2026: 100+ सीटों का लक्ष्य, नासिक में डटे भाजपा के संकट मोचन गिरीश महाजन

भाजपा के गढ़ में शिंदे सेना की एंट्री होगी या नहीं? यवतमाल नगर परिषद में आज तय होगी सत्ता की रूपरेखा

#WATCH अनूपपुर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को जूते पहनाकर अपना संकल्प पूरा कराया। रामदास पुरी ने पिछले 6 साल से जूते-चप्पल नहीं पहने थे। उन्होंने 2017-18 में प्रतिज्ञा की थी कि जब तक दोबारा भाजपा की सरकार नहीं… pic.twitter.com/32jkVnzI4d — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2023

 

उन्होंने कहा, ‘‘ पुरी जी एक मेहनती और समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने 2017 से जूते और चप्पल पहनना छोड़ दिया था। छह साल तक, वह हर मौसम गर्मी, सर्दी या बारिश में नंगे पैर रहते थे ।

उनका संकल्प पूरा हो गया है। हम सभी ने अनुरोध किया कि अब संकल्प पूरा हो गया है और आपको जूते पहनना शुरू कर देना चाहिए।” पिछले महीने विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में से 163 सीट जीतकर शानदार विजय हासिल की और राज्य में सत्ता बरकरार रखी। विपक्षी कांग्रेस 66 सीट पर ही जीत हासिल कर सकी जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी ने जीती। (एजेंसी)

Bjp ramdas puri wore shoes after 6 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2023 | 04:01 PM

Topics:  

  • BJP
  • Madhya Pradesh
  • Shoes

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.