Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोर्ट में दलील, अंधविश्वास के खिलाफ दाभोलकर का काम ही बना उनके खिलाफ दुश्मनी की वजह

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Feb 14, 2024 | 11:16 AM

डॉ. नरेंद्र दाभोलकर (फ़ाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: अंधविश्वास (Superstition) के खिलाफ डॉ. नरेंद्र दाभोलकर (Dr. Narendra Dabholkar) का अभियान ही उनके खिलाफ दुश्मनी की वजह बना था। 2013 के दाभोलकर हत्या मामले में अंतिम दलीलें शुरू करते समय अभियोजन पक्ष ने पुणे की अदालत के समक्ष यह दावा किया। विशेष लोक अभियोजक प्रकाश सूर्यवंशी ने मंगलवार को अंतिम दलीलें शुरू करते हुए अपने दावे के समर्थन में दाभोलकर के बेटे हामिद दाभोलकर सहित कुछ प्रमुख गवाहों के बयानों का हवाला दिया।

तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह महाराष्ट्र के पुणे शहर में ओंकारेश्वर ब्रिज पर सुबह की सैर पर निकले थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी.पी. जाधव के समक्ष बहस करते हुए अभियोजन पक्ष ने हामिद दाभोलकर, संजय सदविलकर और प्रशांत पोतदार की गवाही का हवाला दिया।

नरेंद्र दाभोलकर के बेटे और उनके सहयोगी रहे प्रशांत पोतदार ने अपने बयानों में कहा था कि कट्टरपंथी हिंदूवादी संगठन ‘सनातन संस्था’ नरेंद्र दाभोलकर की ‘अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ द्वारा किए गए कार्यों का विरोध करता था। हत्याकांड के कुछ आरोपी इस हिंदूवादी संगठन जुड़े हुए थे। 

सम्बंधित ख़बरें

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड पर पुणे की विशेष अदालत का बड़ा फैसला, 2 दोषी को उम्रकैद और 3 बरी

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड पर पुणे की कोर्ट में आज सुनवाई, हो सकता फैसला

अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि यह विरोध ही दुश्मनी का कारण था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि सदविलकर ने अपनी गवाही में मामले में आरोपी डॉ. वीरेंद्र सिंह तावड़े की नरेंद्र दाभोलकर के खिलाफ दुश्मनी के मकसद के बारे में बताया है। अभियोजक सूर्यवंशी ने कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख 17 फरवरी को अपनी दलीलें पूरी करेंगे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2014 में बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जांच अपने हाथ में ली और जून 2016 में सनातन संस्था से जुड़े एक ‘ईएनटी सर्जन’ तावड़े को गिरफ्तार किया। 

सीबीआई ने तावड़े को मुख्य आरोपी करार दिया। एजेंसी ने कथित शूटर सचिन अंदुरे और शरद कालस्कर तथा सह-साजिशकर्ता संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे को भी गिरफ्तार किया। तावड़े, अंदुरे और कालस्कर जेल में हैं जबकि पुनालेकर और भावे जमानत पर बाहर हैं। 

(एजेंसी)

Argument in court dabholkar work against superstition became the reason for enmity against him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2024 | 11:16 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.