Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी सरकार का एक और रिकॉर्ड, 42 आरोग्य मेलों में एक करोड़ लोगों का उपचार

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: May 02, 2022 | 04:42 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का लोगों को बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य (Better Health) दिलाने का संकल्प रंग ला रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर योगी सरकार (Yogi Government) ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और रिकॉर्ड (Records) कायम किया है। कोरोना के बावजूद पिछले दो साल में 42 मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों में एक करोड़ लोगों का उपचार किया गया है। इतना ही नहीं, उपचार के लिए अब तक 1.53 लाख लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सीएम योगी ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले इन मेलों से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाए। सीएम योगी ने कोरोना काल से पहले दो फरवरी 2020 को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ किया था। बीच में कोरोना की वजह से मेलों का आयोजन बाधित भी हुआ, लेकिन मेलों की सफलता को देखते हुए इसे फिर से संचालित करने का निर्णय लिया। 

अब तक 8.73 लाख गोल्डन कार्ड बांटे जा चुके

मेलों में अब तक 8.73 लाख गोल्डन कार्ड बांटे जा चुके हैं। मेलों में एक ही स्थान पर लोगों को निशुल्क जांच, उपचार, गोल्डेन कार्ड का वितरण के साथ स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने PM मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान, 100M फॉलोवर पूरे

सिंगापुर में CM योगी ने GIC के साथ की खास बैठक…यूपी में निवेश का दिया बड़ा ऑफर, विकास कार्यों की दी जानकारी

योगी का चुनावी मास्टरस्ट्रोक… शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय, शिक्षकों का होगा कैशलेस इलाज

Chandrapur News: शालाओं का ‘ई-लर्निंग’ ठप, ग्राम पंचायतों ने बिजली बिल भरने से किया इनकार

1,383 गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया

 प्रदेश में  चौथे चरण में एक मई को 42वें आरोग्य मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिक्स ने 1.63 लाख रोगियों का इलाज किया, जिनमें 65,552 पुरुष, 72,267 महिलाएं और 25,889 बच्चे शामिल थे। साथ ही 1383 गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया। मेले में 6488 गोल्डन कार्ड बांटे गए। राज्य भर में आयोजित मेलों में 7051 से अधिक डॉक्टरों और 23198 पैरामेडिकल स्टॉफ ने अपनी सेवाएं दीं।

Another record of yogi government treatment of one crore people in 42 health fairs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2022 | 04:42 PM

Topics:  

  • Better Education
  • CM Yogi Adityanath
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.