Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सभी विभाग सहयोग एवं समन्वय से कार्य करें ताकि निवेश धरातल पर उतरें: अशोक गहलोत

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 04, 2022 | 06:54 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि कोविड की विषम परिस्थितियों से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ ही निवेश एवं रोजगार बढ़ाने में निवेश राजस्थान सम्मेलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।     

उन्होंने सोमवार को कहा कि सभी विभाग पूर्ण सहयोग एवं समन्वय की भावना से कार्य करें, ताकि अभी तक जो निवेश प्रस्ताव आए हैं वे धरातल पर उतरें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए हैं, जिससे राजस्थान में निवेश के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है, राज्य सरकार के इन फैसलों का लाभ समिट के दौरान मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।  वह राज्य निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट राजस्थान 2022‘ की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।   

 मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां अच्छी हों एवं निवेशकों को विभिन्न स्वीकृतियां प्राप्त करने में आसानी हो, यह सुनिश्चित किया जाए।  उन्होंने 15 जनवरी तक सम्बन्धित विभागो से जुड़े एमओयू एवं एलओआई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक जो एमओयू एवं एलओआई किए गए हैं, उनका क्रयान्वयन समयबद्ध रूप से हो।     

सम्बंधित ख़बरें

LIC की 5 सबसे शानदार बचत योजनाएं: कम निवेश में पाएं सुरक्षित भविष्य और करोड़ों का गारंटीड रिटर्न

Post Office की 5 धांसू बचत योजनाएं: सुरक्षित निवेश के साथ पाएं 8.2% तक का जोरदार रिटर्न

Financial Year 2026: पोर्टफोलियो में सुधार के लिए इन बड़ी गलतियों से बचें, मिलेगा बेहतर रिटर्न

पीएम मोदी ने Power Sector में वैश्विक निवेश को दिया न्योता, 2030 तक का बड़ा लक्ष्य तय

उन्होंने कहा कि निवेशकों को विभिन्न स्वीकृतियां मिलने में परेशानी नहीं हो, साथ ही, जिलाधिकारी के स्तर पर निवेश के प्रस्तावों के जुड़ी प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए तथा जिलाधिकारी के माध्यम से आने वाले निवेश प्रस्तावों की पर्याप्त निगरानी हो।  उन्होंने इस सम्मेलन को डिजिटल रूप में रखने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक निवेशक एवं उद्यमी डिजिटल तरीके से जुड़ सकें।

बैठक में उद्योग विभाग के सचिव आशुतोष एटी पेडनेकर ने बताया कि अभी तक छह लाख 16 हजार 462 करोड़ रूपए के कुल 1 हजार 454 एमओयू /एलओआई हो चुके हैं, जिनके माध्यम से 4 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। (एजेंसी )

All departments should work with cooperation and coordination so that investments get off the ground ashok gehlot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2022 | 06:54 AM

Topics:  

  • Ashok Gehlot
  • Ashok Gehlot News
  • CM Ashok Gehlot
  • Investment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.