- Hindi News »
- State »
- Ajit Pawar Dream Of Becoming Chief Minister Of Maharashtra Will Not Come True Said Ncp Chief Sharad Pawar
अजित के सीएम बनने का सपना नहीं होगा पूरा, शरद पवार ने रगड़ा नमक
- Written By: अनिल सिंह

अजित पवार-शरद पवार
अकोला/ मुंबई: एनसीपी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) ने गुरुवार को कहा कि डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) का सीएम (Chief Minister) बनने का सपना (Dream) एक सपना ही बन कर रह जाएगा। उन्होंने यह बात अकोला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। कई बार डिप्टी सीएम बनने के बाद अजित ने भी कहा है कि अब वे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। वहीं हाल ही में जब डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि अजित पांच साल के सीएम बने। जबकि शरद पवार ने कहा कि अजित के सीएम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। हाल ही में अजित ने महायुति सरकार में शामिल होने के 100 दिन पूरे होने पर राज्य के लोगों के नाम एक पत्र जारी कर अपनी उपलब्धियां गिनाई थी। इस बारे में भी बड़े पवार ने तंज कसते हुए कहा कि अजित ने दिल्ली दरबार के सामने अपना स्वाभिमान गिरवी रख दिया है।
हमारी सरकार फिर आएगी
शरद पवार ने विश्वास जताया है कि एक बार फिर महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी आएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की जो प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उसको देखते हुए अगर वोटों का बंटवारा नहीं हुआ तो आघाडी में शामिल तीनों पार्टियां सत्ता में आ सकती हैं। इसके लिए सभी दलों को मिलकर प्रयास करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, वायरल ‘ज़ॉम्बी वीडियो’ का सच आया सामने, ‘ये’ है वजह
मीरारोड: 9 साल बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, झारखंड से दबोचा गया हत्या का मुख्य आरोपी
बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद
भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
किसानों का कर्जा माफ नहीं कर रही मौजूदा सरकार
एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो किसानों का 67 हजार करोड़ का कर्ज पूरी तरह माफ किया गया था। अब सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही है। सिर्फ अलग-अलग प्रस्ताव लाए जाते हैं। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने अकोला में गुरुवार को सहकार महर्षी कै. डॉ.वा.रा. कोरपे जन्मशताब्दी महोत्सव समापन एवं सहयोग बैठक के अध्यक्ष पद से बोल रहे थे।
वंचित पर बड़ा बयान
वंचित बहुजन आघाडी नेता प्रकाश आंबेडकर के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल होने पर शरद पवार ने कहा कि वह इसको लेकर सकारात्मक हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि उनके पूर्व सहयोगी छगन भुजबल ने एक बार सुप्रिया सुले को राकां अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया था। लेकिन भुजबल ने अब खुद पाला बदल लिया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नेता पंकजा मुंडे अपना दल बनाती हैं तो उनके इस कदम को समर्थन मिलेगा। मुंडे पूर्व में कह चुकी हैं कि भाजपा ने उन्हें किनारे कर दिया है।
Ajit pawar dream of becoming chief minister of maharashtra will not come true said ncp chief sharad pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई
Apr 21, 2026 | 03:17 AMAaj Ka Rashifal 21 April: वृषभ वालों की होगी बड़ी जीत, कर्क राशि पर आर्थिक संकट? जानें अपनी किस्मत का हाल!
Apr 21, 2026 | 12:05 AMमजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PMअहमदाबाद में तिलक का शतक और अश्वनी के 4 विकेट, GT 100 रन पर हो गई ढेर, मुंबई ने 99 रनों से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 20, 2026 | 11:11 PM‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PMPGA Tour: अक्षय भाटिया 16वें स्थान पर रहे, थीगाला टी-25 पर, फिट्जपैट्रिक ने जीता खिताब
Apr 20, 2026 | 10:47 PM‘कोई महिला इन्हें माफ नहीं करेगी..,’ बिल गिरने पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष को दी चेतावनी
Apr 20, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM
मुंबई के Lenskart स्टोर में घुसीं नाजिया इलाही खान, तिलक मिटाने के विवाद पर कर्मचारियों की लगा दी क्लास! VIDEO
Apr 20, 2026 | 09:32 PM
UP में दरोगा की दबंगई! 14 साल के मासूम को जड़ा थप्पड़, बाइक कराई साफ, फिर क्या हुआ देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 08:02 PM














