- Hindi News »
- State »
- Air Quality Worse In 9 Cities Of Up Iit Kanpur Suggest Artificial Rain In Delhi
यूपी के नौ शहरों में हवा हुई जहरीली, आईआईटी कानपुर दिल्ली में कराएगा कृत्रिम बारिश
- Written By: अनिल सिंह

सांकेतिक तस्वीर
राजेश मिश्र@नवभारत
लखनऊ: हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पराली जलाने और मानसून के बाद वातावरण में बरकरार नमी के चलते दिल्ली और उससे सटे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शहरों (Cities) में हवा दमघोंटू हो चुकी है। एयर क्वालिटी (Air Quality) इंडेक्स के बदतर (Worse) हाल में पहुंच जाने के चलते लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के नौ शहरों की हवा सबसे ज्यादा खराब दशा में पहुंच गई है और इनमें ज्यादातर शहर दिल्ली के आसपास हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे खतरनाक स्तर पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में हो गया है।
आईआईटी कानपुर ने दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने का रखा प्रस्ताव
इस बीच इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), कानपुर ने दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने का प्रस्ताव रखा है जो कि लोगों को खराब हवा से पैदा हालात से राहत दिलाने का काम करेगी। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों के जरिए कराई जाने वाली कृत्रिम बारिश से हवा में मौजूद प्रदूषणकारी तत्वों और धूल को साफ करने में मदद मिलेगी और हवा की क्वालिटी बेहतर होगी। कृत्रिम बारिश के सिलसिले में दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल से संपर्क किया है।
सम्बंधित ख़बरें
AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, क्या ‘मास्टरमाइंड’ हैं चिब?
राहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत
‘आतंकी हमले के साये में महाराष्ट्र सदन’, दिल्ली में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
नेहरू ने दुनिया को ‘नागिन डांस’ दिखाया और PM मोदी ने AI; निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
गौरतलब है कि आईआईटी कानपुर बीते कुछ वर्षों से कृत्रिम बारिश को लेकर प्रयोग कर रहा है और इसी साल जुलाई में इसका सफलतापूर्वक संचालन भी कर चुका है। कृत्रिम बारिश को लेकर दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार के कई विभागों से जरूरी अनुमतियां लेनी होगी जिसमें डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) प्रमुख है।
इस बीच उत्तर प्रदेश के नौ शहरों की हवा सबसे ज्यादा जहरीली पाई गई है। इनमें ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ शामिल हैं। इन शहरों में सबसे ज्यादा खराब हवा ग्रेटर नोएडा की पाई गई है जहां मंगलवार के एक्यूआई 441 था जबकि नोएडा में यह 348 के स्तर पर था। मंगलवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 338 वहीं मेरठ में यह 333 के स्तर पर था।
हालांकि उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 48 घंटों में खराब हवा के मामले में कुछ राहत जरूर मिल सकती है। उनके मुताबिक उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं जो कि अपने साथ प्रदूषण पैदा करने वाले कणों को उड़ा ले जाएंगी। उनका अनुमान हैं कि अगले पांच से सात दिनों तक लगातार कम से कम 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे वातावरण का प्रदूषण करीब 50 फीसदी तक घट सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा में मौजूद प्रदूषण से पूरी तरह से निजात पाने के लिए और बेहतर एक्यूआई के लिए बारिश होना बहुत जरूरी है।
Air quality worse in 9 cities of up iit kanpur suggest artificial rain in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बजट सत्र में घमासान: नरहरि जिरवाल के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, सीढ़ियों पर गूंजा ‘भ्रष्ट सरकार’ का नारा
Feb 24, 2026 | 11:35 AMअमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर… 10 हजार उड़ानें रद्द और करीब 5.7 लाख घरों की बिजली गुल
Feb 24, 2026 | 11:33 AMसैलरी से पहले नया फोन खरीदने की प्लानिंग? 25 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung की Galaxy S26 सीरीज़
Feb 24, 2026 | 11:29 AMपुणे पुलिस की पहल: आम जनता बनी ट्रैफिक प्रहरी, PTP ऐप से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर, नागरिकों को इनाम
Feb 24, 2026 | 11:25 AMनागपुर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट, सगे भाइयों ने की बदसलूकी; पुलिस महकमे में हड़कंप
Feb 24, 2026 | 11:23 AMपुलिस भर्ती में ड्रग्स का खेल: मीरा-भाईंदर में इंजेक्शन लेते पकड़ा गया उम्मीदवार, भर्ती से किया गया बाहर
Feb 24, 2026 | 11:15 AMपुणे में गर्मी का ‘पारा’ हाई, टूटा 11 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड; मौसम वैज्ञानिक चिंतित
Feb 24, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














