Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP विधायकआकाश विजयवर्गीय का बेतुका बयान, कहा- ‘बलात्कारियों और हत्यारों के साथ उनके माता-पिता को भी सजा मिलनी चाहिए’

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Nov 21, 2022 | 05:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

इंदौर: इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अजीबो-गरीब बयान दिया है कि हत्यारों तथा बलात्कारियों के साथ उनके माता-पिता को भी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनका निजी विचार है कि भविष्य में मौका मिलने पर वह इस विषय में कानून बनाएंगे। आकाश (38) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और उन्होंने शहर में फूल माली समुदाय के प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को यह बयान दिया। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर फैल गया है। आकाश ने समारोह में कहा,‘‘जैसे कोई बच्चा (व्यक्ति) बलात्कार करता है तो मेरा ऐसा सोचना है कि उसे सजा मिलनी ही चाहिए, एक-दो साल की सजा उसके माता-पिता को भी मिलनी चाहिए।”

भाजपा विधायक ने इसी तर्ज पर कहा कि हत्या के किसी मुजरिम को सजा मिलनी ही चाहिए और उसके माता-पिता को भी दो-तीन साल की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस सिलसिले में कहा,‘‘मेरी सोच रहती है कि अगर भविष्य में मुझे कभी ऐसा अवसर मिला, तो मैं कानून ही बना दूंगा।”

आकाश ने कहा कि कई बार माता-पिता अपने सपने साकार करने के चक्कर में बच्चों पर ध्यान देना कम कर देते हैं और यहीं से गड़बड़ शुरू होती है। उन्होंने कहा,‘‘हम बच्चों को सिर्फ पैदा करके छोड़ दें, यह अच्छी बात नहीं है। अगर माता-पिता ने बच्चे को जन्म दिया है, उसे जिम्मेदार नागरिक, चरित्रवान और संस्कारी बनाने का दायित्व भी माता-पिता का ही है।”

सम्बंधित ख़बरें

‘गोगा देव सनातन धर्म के रक्षक’, कैलाश विजयवर्गीय ने सुनाई वीरता की कहानी

इंदौर ‘बल्लाकांड’ मामले में आकाश विजयवर्गीय को मिली राहत, पूर्व विधायक समेत सभी 10 आरोपी बरी

बलात्कारियों और हत्यारों के साथ उनके माता-पिता को भी सजा के सुझाव के पीछे का तर्क समझने के लिए मीडिया ने जब भाजपा विधायक से सवाल किया, तो उन्होंने कहा,‘‘अगर कोई बच्चा अच्छा काम करता है, तो इसका श्रेय उसके माता-पिता को जाना ही चाहिए। इसके विपरीत कोई बच्चा गलत काम करता है, तो मेरा निजी विचार है कि इस बात के लिए उसके माता-पिता भी दोषी होते हैं।” (एजेंसी)

Absurd statement of bjp mla akash vijayvargiya said along with rapists and murderers their parents should also be punished

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2022 | 05:22 PM

Topics:  

  • Akash Vijayvargiya

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.