- Hindi News »
- State »
- 3 Minors Kidnapped In Pune From Swargate Koregaon And Railway Sation
पुणे में ताबड़तोड़ गायब हो रहे नाबालिगों की घटना से हड़कंप, पलक झपकते ही हुआ अपहरण
- Written By: अनिल सिंह

Representational Pic
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक ही दिन में 3 नाबालिगों (Minors) के गायब होने (Kidnap) की खबर से हड़कंप मच गया है। पुणे रेलवे स्टेशन (Railway Sation) पर पलक झपकते की 3 साल के बच्चे का अपहरण हुआ। स्वारगेट (Swargate) पुलिस की हद में एक नाबालिग लड़की ने मोबाईल पर मां को अलविदा संदेश लिखा और गायब हो गई। एक अन्य घटना में कोरेगांव (Koregaon) पार्क इलाके से कॉलेज गई एक नाबालिग छात्रा घर नहीं लौटी, सभी के अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सभी पीड़ित के नाबालिग होने की वजह से अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।
गुलटेकडी इलाके की है नाबालिग
स्वारगेट की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी मां को व्हाट्सएप संदेश भेजने के बाद लापता हो गई है। हालांकि लड़कियां नाबालिग है इसलिए लिये कानूनी तौर पर इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। स्वारगेट पुलिस स्टेशन में इस संबंध में बच्ची की 33 वर्षीय मां ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के जानकारी के मुताबिक, लापता लड़की अपने माता-पिता के साथ गुलटेकडी इलाके में रहती थी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे पुलिस भर्ती में दर्दनाक हादसा! दौड़ के दौरान हार्ट अटैक युवक की मौत, खाकी का सपना रह गया अधूरा
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ‘महाजाम’: लोनावला घाट में रेंग रहे वाहन, 4 दिन के लॉन्ग वीकेंड ने बिगाड़ा खेल
‘अजित पवार के निधन के बाद NCP पर कब्जा करना चाहते थे प्रफुल पटेल और तटकरे’, रोहित पवार का सनसनीखेज आराेप
पानी पीने गया चैतन्य कभी वापस नहीं लौटा, पुणे में वाटर कूलर बना एमबीए छात्र की दर्दनाक मौत का कारण
व्हाट्सएप पर मां को अलविदा कहकर लडकी लापता
माता-पिता उसको किसी कारण लगातार घर से चली जाओ, चली जाओ, ऐसा कहते थे। उसी का गुस्सा लडकी के दिमाग में था। इसी के चलते 6 मार्च की रात को 8:30 बजे लडकी घर से निकली। बाहर जाते समय उसने अपनी छोटी बहन से कहा भी कि मैं जा रही हूं, मां पूछे तो कहना कि मुझे कुछ पता नहीं। इसके बाद उसने जाते समय अपनी मां को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। उसमें लिखा था ‘तुमने मुझसे चल जाने को कहा था, अब मैं चली जा रही हूं. ‘मुझे मत ढूंढो, मैं तुम्हारी जिंदगी में वापस नहीं आऊंगी, अलविदा। मां ने मैसेज देखने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। उन्होंने लड़की की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। तब माता-पिता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। आगे की जांच स्वारगेट पुलिस कर रही है।
कोरेगांव से अपहरण की घटना
दुसरी अन्य कोरेगांव पार्क इलाके की है। घटना में कॉलेज में गई एक लड़की लापता हो गई है। इस संबंध में 47 साल के पिता ने अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता की 16 साल 7 महीने की बेटी हमेशा की तरह कॉलेज गई थी। तय समय पर लड़की का चचेरी भाई उसे लेने कॉलेज में गया। तो वह नहीं दिखी। उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
पुणे रेलवे स्टेशन से 3 साल के बच्चे का अपहरण
पुणे रेलवे स्टेशन इलाके से तीन साल के बच्चे के अपहरण होने का मामला सामने आया है। इस संबंध मे युवक ने बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता युवक सोलापुर जिले का रहने वाला है। पत्नी के साथ किसी कारण पुणे में आया था। पत्नी और बेटे के साथ वह रेलवे स्टेशन परिसर के आरक्षण केंद्र क्षेत्र में ठहरे थे। इस बीच, किसी अनजान व्यक्ति ने 3 साल के बच्चे का अपहरण किया। सही समय पर यह बात सामने आयी। युवक ने बंडगार्डन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सहायक निरीक्षक संदीप मधाले जांच कर रहे हैं।
3 minors kidnapped in pune from swargate koregaon and railway sation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विवियन डीसेना फिर बने पिता, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म, पहले से हैं तीन प्यारी बेटियां
Mar 30, 2026 | 01:19 PMआंगनवाड़ी में AI और गांव के बच्चों को कोडिंग! नागपुर जेडपी की 5 योजनाओं ने दिल्ली तक गाड़े झंडे
Mar 30, 2026 | 01:18 PMनवी मुंबई में हड़कंप, 40 महिलाओं का यौन शोषण, करोड़ों की ठगी, आदर्श म्हात्रे के कांड से सनसनी
Mar 30, 2026 | 01:14 PMयुवा सेना सम्मेलन में मची खलबली: पोस्टर से दिग्गज नेता गायब, क्या शिंदे गुट में फिर शुरू हुई गुटबाजी?
Mar 30, 2026 | 01:11 PMअजिंक्य रहाणे के बयान पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का जवाब, जानें गेंदबाजी के लिए फिट होंगे कैमरून ग्रीन
Mar 30, 2026 | 01:11 PMमुंबई एयरपोर्ट पर 2025 में 90 हजार से ज्यादा सामान भूले यात्री, 35% बढ़ा आंकड़ा
Mar 30, 2026 | 01:11 PMमिडिल ईस्ट की जंग में एक और भारतीय की मौत…कुवैत के बिजली घर पर हमले से बढ़ा तनाव, दूतावास ने जताया शोक
Mar 30, 2026 | 01:08 PMवीडियो गैलरी

ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM














