Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब में 13 विजयी महिलाओं में से 11 ‘AAP’ प्रत्याशी

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Mar 11, 2022 | 12:05 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) में 93 महिला उम्मीदवारों में 13 ने जीत हासिल की, जिनमें से 11 आम आदमी पार्टी (AAP) से हैं। आप ने विधानसभा की 117 सीटों में 92 अपने नाम कर शानदार जीत दर्ज की है। आप की ज्यादातर विजेता उम्मीदवार नौसिखुआ हैं। अमृतसर पूर्व से आप की जीवनज्योत कौर ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को 6,750 मतों के अंतर से हराया।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी इस सीट से चुनाव लड़ रहे थे लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, मजीठिया की पत्नी गनीव कौर को मजीठिया सीट से जीत मिल गई। उनके पति एवं मौजूदा विधायक बिक्रम ने यह सीट छोड़ने और अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

गनीव, शिअद उम्मीदवार, ने आप प्रत्याशी सुखजिंदर राज सिंह को 26,062 मतों से हराया। पंजाब की मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार अरूणा चौधरी ने अपनी दीना नगर सीट बचा ली। उन्होंने 1,131 मतों के अंतर से आप के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शमशेर सिंह को हराया।

सम्बंधित ख़बरें

नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं के लिए क्यों खास होती है लोहड़ी? जानिए इसकी खास वजह

आतिशी का ‘फेक वीडियो’ शेयर करने पर बढ़ी कपिल मिश्रा की मुश्किलें, कांग्रेस विधायकों पर भी FIR दर्ज

पंजाब सरकार में बड़ा फेरबदल: रातों-रात छिने मंत्रियों के पावरफुल विभाग, किसे मिली नई जिम्मेदारी

‘गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार’, बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

आप की महिला उम्मीदवार नरिंदर कौर भराज ने संगरूर सीट पर पंजाब के मंत्री विजय इंदर सिंगला को 36,430 मतों से, बालाचौर सीट पर संतोष कुमारी कटारिय ने शिअद की सुनिता रानी को 4,541 मतों से हराया। जरगांव सीट सरवजीत कौर मानुके ने शिअद के एस आर कालेर को 39,656 मतों से हराया, जबकि प्रोफेसर बलजिंदर कौर ने शिअद के जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को तलवंडी साबो सीट पर 15,252 मतों से हराया।

अभिनेता-गायक अनमोल गगन मान ने शिअद के रंजीत सिंह गिल को खरार सीट पर 37,885 मतों के अंतर से हराया। रजिंदर पाल कौर ने लुधियान दक्षिण सीट पर भाजपा के सतिंदरपाल सिंह ताजपुरी को 26,138 मतों के अंतर से हराया। अमनदीप कौर अरोड़ा ने अभिनेता सोनू सूद की बहन एवं कांग्रेस की मालविका सूद को मोगा सीट पर 20,915 मतों के अंतर से हराया।

बलजीत कौर ने मलौत में शिअद उम्मीदवार हरप्रीत सिंह को 40,261 मतों से हराया। इंदजीत कौर मान ने नकोदर सीट पर शिअद के जी. प्रताप वडाला को 2,869 मतों से हराया। वहीं, नीना मित्तल ने राजपुरा सीट पर भाजपा की जगदीश कौर जग्गा को 22,493 मतों से हराया। (एजेंसी)

11 aap candidates out of 13 victorious women in punjab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2022 | 11:46 PM

Topics:  

  • AAP
  • Arvind Kejriwal
  • Bhagwant Mann
  • Charanjit Singh Channi
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.