Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में लीक हुआ 10वीं का पेपर, सोशल मीडिया पर वायरल, मची हलचल

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 02, 2024 | 10:23 AM

10वीं पेपर लीक (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

यवतमाल: 1 मार्च से महाराष्ट्र में 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं  (Maharashtra SSC Board Exam 2024) शुरू हो गई  है। ऐसे में अब परीक्षा से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी समाने आ रही है। दरअसल 10वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पेपर लीक (10th Exam Paper Leak ) की घटना सामने आई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पेपर लीक का यह मामला परीक्षा के  महज 10 मिनट पहले ही हुआ है। यह चौंकाने वाली घटना यवतमाल (Yavatmal News)  जिले के पाटनबोरी में हुई है। 

सोशल मीडिया पर पेपर वायरल 

यवतमाल जिले के पाटनबोरी (पाटनबोरी) में 10वीं का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल (10th Question Paper Viral On WhatsApp) होने से हड़कंप मच गया है। ऐसे में अब मिली जानकारी के मुताबिक, समूह शिक्षा अधिकारियों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सामने आया है कि मराठी विषय का प्रश्नपत्र पहले ही व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। इस घटना से शिक्षा विभाग पर कई सवाल उठ रहे है। 

सम्बंधित ख़बरें

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, नकल रोकने के लिए होंगे सख्त उपाय

अकोला में 77 SSC परीक्षा केंद्र बंद होने के कगार पर, CBSE में बढ़ते एडमिशन से राज्य बोर्ड पर असर

पहले किया पिता का अंतिम संस्कार, फिर दिया Exam, प्रेरणा दायक है लातूर के ‘इस’ छात्र की कहानी

महाराष्ट्र में कल से शुरू होंगी 10th बोर्ड की परीक्षाएं, यहां जानें टाइम टेबल

शिकायत दर्ज 

बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं कक्षा के मराठी विषय का पहला पेपर यवतमाल के पंढरकावड़ा तालुका के पाटनबोरी में श्री शिव छत्रपति विद्यालय के केंद्र पर महज दस मिनट में ही लीक हो गया । इसकी जानकारी मिलने पर भरारी टीम केंद्र पहुंची और उपस्थित लोगों से जवाब-तलब किया। इसके बाद पांढरकवड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

कड़ी व्यवस्था के बाद भी लीक हुआ पेपर 

गौरतलब हो कि 10वीं की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इसी प्रकार पुलिस की भी अच्छी व्यवस्था थी। हालांकि, यवतमाल में 10वीं परीक्षा में पंढरकवाड़ा तालुका के पाटनबोरी में श्री शिव छत्रपति विद्यालय के केंद्र में नकल की एक घटना सामने आई है, जहां पेपर महज दस मिनट में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

परीक्षा (फाइल फोटो)

परीक्षा केंद्र पहुंचे अधिकारी 

चौंकाने वाली इस घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति समूह शिक्षा अधिकारी विकास मुले पांच कर्मचारियों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। केंद्र पर्यवेक्षक, स्कूल स्टाफ, क्लर्क, चपरासी आदि के बयान लिए गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

जानकारी हो कि 10वीं की परीक्षा राज्य के 5 हजार 86 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान गैरकानूनी कार्य रोकने के लिए भरारी टीम को नियुक्त किया गया है। इस साल 10वीं की परीक्षा में 1.6 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा (SSC Board Exam 2024) के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अब पेपर लीक की इस घटना ने फिर एक बार महाराष्ट्र शिक्षा विभाग  पर सवाल खड़े कर दिए है। 

10th exam paper leak in yavatmal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2024 | 10:23 AM

Topics:  

  • Maharashtra SSC Board Exam 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.