राशिद खान के आखिरी ओवर में फंसा जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान ने टी20 सीरिज पर किया कब्ज़ा
- Written By: काजल चोपड़े
Updated On:
Jun 13, 2022 | 10:40 AM
हरारे: अफगानिस्तान (Afghanistan vs Zimbabwe T20 Series) ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 21 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। अफगानिस्तान ने इससे पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था।
अफगानिस्तान (Afghanistan) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नजीबुल्लाह जादरान के 57 और कप्तान मोहम्मद नबी के नाबाद 43 रन की मदद से पांच विकेट पर 170 रन बनाये। जिम्बाब्वे इसके जवाब में सात विकेट पर 149 रन ही बना पाया। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काइया ने 54 और सिकंदर रजा ने 41 रन बनाये।
अफगानिस्तान के लिये स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने 32 रन देकर दो जबकि तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने 19 रन देकर एक विकेट लिया। तीसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Zimbabwe Women’s Team पहली बार करेगी पाकिस्तान का दौरा, जानें कब और कितने मैचों की होगी सीरीज
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा ऐलान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए शेड्यूल घोषित; जानें कब से खेले जाएंगे मुकाबले
दुबई में घंटों फंसे रहने के बाद भारत लौटीं पीवी सिंधु, वापसी के बाद लिखा भावुक पोस्ट, बताया कैसे हैं हालात
Zim vs afg rashid khan and farooqi help afghanistan sew up t20i series against zimbabwe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 13, 2022 | 10:40 AM
