World Junior Squash: भारत की पुरुष टीम का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को हराकर अंतिम-4 में जगह

World Junior Squash 2026: वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश टीम चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में पहुंच गए है। वहीं महिला टीम मुकाबले से बाहर हो गईं।
World Junior Squash: Strong performance by India's men's team; defeats England to secure a spot in the semi-finals.
वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India Men's Team Reaches World Junior Squash Semifinals: भारतीय पुरुष टीम ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत ने क्वार्टरफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। वहीं, भारतीय महिला टीम का सफर क्वार्टरफाइनल में अमेरिका से 1-2 की हार के साथ समाप्त हो गया।

आर्यवीर देवान ने की शानदार शुरुआत

पुरुष वर्ग के क्वार्टरफाइनल में भारत की ओर से आर्यवीर देवान ने जीत के साथ टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद युशा नफीस को इस्माइल खलील के खिलाफ पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिससे मुकाबला 1-1 की बराबरी पर आ गया। निर्णायक मुकाबले में गुरवीर सिंह ने जॉर्ज ग्रिफिथ्स को सीधे गेमों में हराकर भारत को 2-1 से यादगार जीत दिलाई।

किससे होगा सेमीफाइनल मुकाबला?

अब सेमीफाइनल में भारत का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका से होगा, जिसने क्वार्टरफाइनल में जापान को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है। भारतीय टीम की नजर पिछले साल के कांस्य पदक से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहली बार फाइनल में पहुंचने पर होगी। क्वार्टरफाइनल में तीसरी सीड इंग्लैंड के खिलाफ मिली 2-1 की रोमांचक जीत के बाद, पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम लगातार दूसरे साल पदक पक्का करने में सफल रही है और अब उसकी नजरें अमेरिका को शिकस्त देकर नया इतिहास रचने पर हैं।

महिला वर्ग को मिली हार

महिला वर्ग में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी। मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह ने पहले मुकाबले में दिया यादव को सीधे गेमों में हराकर भारत को बढ़त दिलाई। लेकिन इसके बाद अमेरिका की शार्लोट स्जे ने रुद्रा सिंह को हराकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक मैच में अमेरिका की लिली बौरेल ने अनिका दुबे को सीधे गेमों में हराकर अपनी टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।

अब अमेरिका की महिला टीम का सामना गत चैंपियन मिस्र से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हांगकांग, चीन और मलेशिया की टीमें आमने-सामने होंगी।भारतीय पुरुष टीम अब लगातार दूसरे वर्ष सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने के बेहद करीब है और उसकी नजर इस बार फाइनल में जगह बनाकर विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com