Womens T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान की टक्कर, जानें टीम इंडिया के सेमीफाइनल में बने रहने का समीकरण
महिला टी20 विश्व कप में शुक्रवार यानी 04 अक्तूबर 2024 को हुए ग्रुप ए के पहले मैच में भारत और न्यूजीलैंड का आमना सामना हुआ था। जिसमें भारत को न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया था। इसके बाद भारत की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। रविवार 06 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच महा मुकाबला होने जा रहा है। जिस पर सबकी नजरें होंगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
महिला टी20 विश्वकप भारत बनाम पाकिस्तान
महिला टी20 विश्व कप में शुक्रवार यानी 04 अक्तूबर 2024 को हुए ग्रुप ए के पहले मैच में भारत और न्यूजीलैंड का आमना सामना हुआ था। जिसमें भारत को न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया था। इसके बाद भारत की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। वहीं टीम का रेन रेट भी काफी नीचे चला गया है। आज यानी रविवार 06 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच महा मुकाबला होने जा रहा है। जिस पर सबकी नजरें होंगी। यह मैच टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए भी जरूरी माना जा रहा है।
सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
भारत की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप स्टेज के तीनों मैच को जीतना काफी जरूरी है। इसके अलावा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के होने वाले मैच भी हारना जरूरी है। क्योंकि ग्रुप ए में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत भी शामिल है। इसके अलावा, इस ग्रुप में पाकिस्तान और श्रीलंका भी है। ऐसे में भारत की महिला टीम के लिए चुनौती बढ़ सकती है। अगर भारत की टीम को सेमीफाइनल में एंट्री लेनी है, तो तीनों मैच का जीतना जरूरी होगा।
भारत को जीतने होंगे आने वाले मैच
भारत की टीम का रन रेट माइनस में चल रहा है जिसकी वजह से वह 5 टीमों में सबसे आखिरी नंबर पर है। क्योंकि ग्रुप ए के पहले मैच में भारत को बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से उसके रन रेट में गिरावट देखी गई। आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में टीम को जीतना जरूरी है। तभी वह पाकिस्तान को पीछे करके 2 पॉइंट्स हासिल कर पाएगी और नंबर 3 पर पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup 2026 के लिए प्राइज मनी का हुआ ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
महिला क्रिकेट में नीदरलैंड ने रचा इतिहास, Women’s T20 World Cup में पहली बार किया क्वालीफाई
Women’s T20 World Cup से पहले भारतीय टीम करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा, जानें कब से शुरू होगा घमासान
ICC T20 Global Qualifiers 2026 के लिए नेपाल की महिला टीम घोषित, इंदु बर्मा को सौंपी गई कप्तानी
सेमीफाइनल में बने रहने के लिए टीम इंडिया को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी आने वाले मैच जीतने होंगे। अगर टीम इंडिया तीनों मैच जीत जाती है, वह कुछ पॉइंट हासिल कर लेगी। इसके अलावा भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले में एक टीम को 2 मैच हारने की दुआ भी करनी होगी। जिसके बाद ही भारत का रन रेट अलगे राउंड में एंट्री लेने के लिए काबिल हो पाएगा। जिसके बाद ग्रुप ए से दो टीम सेमीफाइनल राउंड में शामिल होंगी।
अगर भारत की टीम 3 मैच में से 2 मैच जीत जाता है, तो टीम को अन्य नतीजों पर भी फोकस करना पड़ेगा। ऐसे में ग्रुप की 2 टीमें 3-3 मैज न जीते। क्योंकि 5 में से अगर 4 टीम भी 2 या उससे कम मैच जीतती है, तो भारत का रन रेट बेहतर हो जाएगा और वह अगले राउंड में पहुंच सकती है।
