Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’, आजादी के दिन जब एमएस धोनी के फैसले से चौंक था क्रिकेट जगत

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Aug 15, 2022 | 09:35 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक और भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास (Retirement) लिए आज पूरे दो साल हो गए हैं। जब 15 अगस्त 2020 को पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, तब शाम 7 बजकर 29 मिनट में एक ऐसी खबर आई, जिसमें न केवल भारतीय क्रिकेट को चौंकाया, बल्कि दूसरे देश के क्रिकेट प्रेमी भी हैरान रह गए। यह खबर धोनी के रिटायरमेंट (Dhoni Retirement Two year) की थी। 

धोनी अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी और शानदार कप्तानी से के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्होंने भारतीयों के दिलों में एक ऊँचा स्थान प्राप्त किया है। अपने हुनर के चलते उनकी गिनती विश्व में क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ियों में होती है। उनके फैंस आज भी उन्हें मैदान पर खेलत्या देखना पसंद करते हैं। लेकिन, क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह केवल अब आईपीएल खेलते नज़र आते हैं। 

15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर लिख दिया, “आप सभी के प्यार और समर्थन का शुक्रिया जो मुझे हमेशा हासिल हुआ। 7 बजकर 29 मिनट पर ये समझें कि मैं रिटायर हो गया हूं।” इस वीडियो को देख उनके करोड़ों चाहने वालों के दिल टूट कर चूर हो गए। यह सभी के लिए बेहद अचंभित करने वाला था। उन्होंने अपने इस वीडियो में गाने के तौर पर, ‘मैं पल दो पल शायर हूं’ गाना लगाया था, जिसे सुनकर उनके फैंस काफी भावुक हो गए थे।    

विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार

रांची का यह राजकुमार’ क्रिकेट के इतिहास में महानतम खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा चुका है। उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 मैच खेले। करियर के आखिरी चरण में वह खराब फॉर्म से जूझते रहे, जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में पांचवें से सातवें नंबर के बीच में बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए और भारत को 27 से ज्यादा जीत दिलाई। आंकड़ों से हालांकि धोनी के करियर ग्राफ को नहीं आंका जा सकता।

वर्ल्ड कप किया भारत के नाम 

धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को कई कप दिलाए हैं। साल 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा था। उस समय धोनी भारत के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।फिर साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया। जिसका भारत बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रह रहा था। टी20 वर्ल्ड जीतने के बाद अब धोनी की नज़र वनडे वर्ल्ड कप थी। धोनी की आर्मी ने फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। 

दोहरा शतक

साल 2013 में भारत अपनी घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहा था। इस टेस्ट मैच में धोनी ने कमाल कर दिखाया था। धोनी ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का एकमात्र दोहरा शतक जड़ा। धोनी ने यहां 224 रन बनाए और भारत ने यहां 8 विकेट से जीत दर्ज की।

अब कर रहे हैं ऑर्गेनिक फार्मिंग

अब संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने के अलावा धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक और दिलचस्प काम कर रहे हैं। धोनी इन दिनों ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं। साथ ही वह टमाटर और गाय के दूध का बिज़नेस कर रहे हैं।

When the cricket world was shocked by ms dhonis decision on the day of independence day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 15, 2022 | 09:35 AM

Topics:  

  • Independence Day
  • MS Dhoni Retirement

सम्बंधित ख़बरें

1

गोंदिया में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जिले के समग्र विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध: लोढ़ा

2

15 अगस्त को मिली कटी-फटी आजादी…विजयवर्गीय के बयान से आया सियासी भूचाल, देखें- VIDEO

3

अमरावती में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उत्साह का माहौल

4

आकाश फुंडकर ने किया अकोला में ध्वजारोहण, कहा-महाराष्ट्र समग्र, सर्वसमावेशी विकास की ओर अग्रसर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.