Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विराट कोहली ने किया साफ़, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हैं उपलब्ध

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Dec 15, 2021 | 03:55 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को स्पष्ट किया कि वह दक्षिण अफ्रीका में आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे, जिससे उनकी उपलब्धता और सीमित ओवरों की टीम के नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनके समीकरणों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं चयन के लिये उपलब्ध था और मैं हमेशा चयन के लिए उपलब्ध हूं। मैंने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से विश्राम के लिये कभी संपर्क नहीं किया। मैं दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध हूं और पहले भी उपलब्ध था।”

उन्होंने कहा, ‘‘यह उन लोगों से पूछा जाना चाहिए जिन्होंने झूठ लिखा है। इस मुद्दे पर बीसीसीआई के साथ मेरा संवाद नहीं हुआ है कि मैं विश्राम करना चाहता हूं।” पिछले दो दिन से अटकलें लगायी जा रही थी कि कोहली और टेस्ट उप कप्तान रोहित के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। रोहित मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। रोहित के टेस्ट श्रृंखला से बाहर होने के बाद रिपोर्ट आयी कि कोहली अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिये वनडे श्रृंखला से विश्राम लेंगे। 

ऐसा रोहित को वनडे और टी20 टीमों की कमान सौंपे जाने के बाद हुआ जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने श्रृंखला के लिये टेस्ट टीम घोषित करते हुए प्रेस विज्ञप्ति में दी थी। कोहली ने संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले घोषणा की थी कि वह इस टूर्नामेंट के बाद भारत की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। इस बारे में लगातार चल रही अटकलों के बारे में कोहली ने कहा, ‘‘बहुत सी चीजें जो बाहर होती हैं वे आदर्श नहीं होती हैं और वे हमेशा वैसी नहीं होती जैसा कि कोई उम्मीद करता है।”

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल

T20 World Cup 2026 जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का शर्मा, नो-मेकअप लुक से फैंस हुए इंप्रेस

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल तो दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, ‘U-Turn’ वाला तंज भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आपको यह समझना होगा कि आप एक व्यक्ति के रूप में केवल इतना ही कर सकते हैं और हमें वही चीजें करनी हैं जो आप एक व्यक्ति के रूप में नियंत्रित तरीके से कर सकते हैं। मैं पूरी तरह से एकाग्र हूं और मानसिक रूप से तैयार हूं।” भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा जिसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। (एजेंसी)

Virat kohli made it clear is available for odi series against south africa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2021 | 03:55 PM

Topics:  

  • Australia Captain
  • Captain Rohit Sharma
  • India vs South Africa
  • Rohit Sharma
  • South Africa Tour Of India
  • Sports
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.