विराट कोहली ने पहले लपका 'सुपरमैन' कैच, फिर लगाया कवर ड्राइव; धोनी का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, देखें VIDEO

IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में विराट कोहली ने अंशुल कंबोज की गेंद पर एक हाथ से अद्भुत कैच लपककर एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं इस मुकाबले में उन्होंने एक बेहतरीन कवर ड्राइव भी लगाया।
Virat Kohli catch vs NZ
कैच लेते हुए विराट कोहली सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • विराट कोहली ने अंशुल कंबोज की गेंद पर एक हाथ से लपका अद्भुत कैच

  • भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी किया

  • विराट कोहली ने मैच के दौरान लगाया दर्शनीय कवर ड्राइव

Virat Kohli Breaks MS Dhoni Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे गेंदबाजों और मुस्तैद फील्डर्स ने पूरी तरह सही साबित कर दिखाया।

टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी के आगे कीवी टीम की पारी महज 185 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस मुकाबले में भारत की फील्डिंग का स्तर बेहद शानदार रहा, जहां रोहित शर्मा ने एक बेहतरीन रन-आउट किया, तो वहीं विराट कोहली ने स्लिप में एक ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Virat Kohli catch vs NZ
34 हजार की क्षमता और 80 लाख दावेदार, वनडे विश्व कप 2027 में भारत-पाक मैच के टिकटों की मची भारी लूट

अंशुल कंबोज की गेंद पर कोहली का 'सुपरमैन' कैच

यह वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 29वें ओवर का है। भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ओवर की तीसरी गेंद फेंक रहे थे। स्ट्राइक पर मौजूद कीवी बल्लेबाज नेथन स्मिथ के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद दूसरी स्लिप की तरफ तेजी से गई। वहां तैनात विराट कोहली ने पलक झपकते ही अपने दाईं ओर हवा में डाइव लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपक लिया।

कैच इतना अविश्वसनीय था कि खुद कोहली को भी एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ। कैच पकड़ने के बाद कोहली मैदान पर जबरदस्त जोश में नजर आए और जश्न मनाते हुए तेजी से दौड़ पड़े। हालांकि, मैदानी अंपायरों ने पुष्टि के लिए फैसला तीसरे अंपायर को रेफर किया, जहां रिप्ले में साफ दिखा कि कोहली ने कैच को पूरी तरह साफ और सही तरीके से पकड़ा था।

एमएस धोनी को पछाड़ विराट कोहली ने रचा इतिहास

इस अद्भुत कैच की बदौलत विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बेहद खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली अब न्यूजीलैंड की धरती पर कैच पकड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जिन्होंने 37 साल 218 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में कैच लपका था। वहीं, विराट कोहली ने आज 37 साल 364 दिन की उम्र में यह कारनामा अंजाम देकर धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

Virat Kohli catch vs NZ
IND vs NZ : विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में नंबर-3 पर 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

कोहली के कवर ड्राइव का वीडियो वायरल

फील्डिंग में अपनी ताकत दिखाने के अलावा विराट कोहली ने बल्लेबाजी के दौरान भी फैंस का दिल जीत लिया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने एक बेहद दर्शनीय और ट्रेडमार्क कवर ड्राइव लगाया। इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और फैंस किंग कोहली के इस शॉट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।