-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Vinesh Phogat Said Pt Usha Came Paris Only For Photo Clicked In Olympics 2024
विनेश फोगाट का पीटी उषा पर बड़ा इल्जाम, कहा- सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए पहुंची थीं पेरिस
- Written By: मृणाल पाठक
विनेश फोगाट ने आईओए की अध्यक्ष और बीजेपी नेता पीटी ऊषा पर बड़ा आरोप लगाया है। विनेश ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में ओवरवेट मामले के बाद पीटी ऊषा सिर्फ वहां फोटो खिंचवाने के लिए पहुंची थीं।

विनेश फोगाट और पीटी उषा (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के स्टार पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की सियासी एंट्री के बाद से लगातार बयानों का दौर जारी है। इस बीच विनेश फोगाट ने आईओए की अध्यक्ष और बीजेपी नेता पीटी ऊषा पर बड़ा आरोप लगाया है। विनेश ने कहा कि पेरिस में ओवरवेट मामले के बाद पीटी ऊषा सिर्फ वहां फोटो खिंचवाने के लिए पहुंची थी।
दरअसल, पेरिस ओलंपिक में वजन ज्यादा होने की वजह से विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई हो गई थीं। जिसकी वजह से वह बुरी तरह टूट गई थीं, उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनसे मिलने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा पहंची थीं। इन दोनों की फोटो सोशल मीडिय पर काफी वायरल हुई थी। ऐसे में अब इस तस्वीर पर विनेश ने कहा है कि पीटी उषा केवल फोटो लेने आई थीं।
विनेश ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देते हुए पीटी उषा पर बड़ा आरोप लगाया है। विनेश ने कहा, ”मैं हॉस्पिटल में थी तब पीटी उषा मैम आई थीं। उन्होंने एक फोटो क्लिक करवाई, लेकिन कोई बात नहीं की। मुझे तो नहीं पता कि मुझे क्या सपोर्ट मिला। वहां भी केवल राजनीति हुई, हर जगह राजनीति है। आपने बिना बताए फोटो क्लिक की और केवल दुनिया को दिखाने के लिए यह सब किया।”
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
यह भी पढ़ें- Paris Olympics: कोकीन खरीदने के आरोप में ये खिलाड़ी हुआ था गिरफ्तार, अब लिया बड़ा एक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट फाइनल में जाने के बाद मेडल जीतने से चूक गई थीं। उन्होंने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन गोल्ड मेडल के मुकाबले से ठीक पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद वह गोल्ड मेडल का मुकाबला नहीं खेल पाईं, साथ ही उन्हें सिल्वर मेडल भी नहीं दिया गया, क्योंकि उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया। हालांकि बाद में उन्होंने सिल्वर मेडल के लिए अपील भी की थी, लेकिन उनकी अपील को भी खारिज कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने पहलवानी से संन्यास भी ले लिया है।
ज्ञात हो कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी जॉइन किया है। जहां विनेश तो चुनाव लड़ेंगी, लेकिन पार्टी ने बजरंग को टिकट नहीं दिया है। ये दोनों पहलवान जतंर-मंतर पर WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दिया था और फिर काफी चर्चा में आए थे। विनेश और बजरंग के साथ-साथ साक्षी मलिक ने भी बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।
Vinesh phogat said pt usha came paris only for photo clicked in olympics 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














