नेतानगरी में एंट्री से पहले विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, ज्वाइन करेंगी कांग्रेस
भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी रेलवे की नौकरी छोड़ दी है। जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी है। उन्होंने राजनीति में आने के लिए अपनी नौकरी का त्याग किया है।
- Written By: मृणाल पाठक
विनेश फोगाट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने बड़ा कदम उठा लिया है। विनेश ने कांग्रेस में शामिल होने वाली हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी रेलवे की नौकरी छोड़ दी है। जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी है।
अपनी रेलवे की नौकरी छोड़ते हुए विनेश ने एक्स पर लिखा, ”भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है. राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।”
भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं… pic.twitter.com/HasXLH5vBP — Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) September 6, 2024
सम्बंधित ख़बरें
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और ‘घोस्ट अस्पताल’ पर उठाए सवाल
नीट घोटाला और किसानों के मुद्दे पर बिफरी मीनाक्षी नटराजन, छात्रों की गूंज अभियान का किया ऐलान; कही बड़ी बात
30 दिन जेल में रहे CM-PM तो जाएगा पद, कांग्रेस क्यों कर रही इस बिल का विरोध? मानसून सत्र से पहले सियासत तेज
दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। ऐसे में अब देश के मंजे हुए पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट भी आज कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करेंगे।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस बजरंग और विनेश को हरियाणा के चुनावी रण में उतारने का विचार कर रही है। बजरंग पूनिया जहां सोनीपत जिले की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि विनेश चरखी दादरी, जुलाना व बढ़ाडा से चुनावी मैदान पर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- डायमंड लीग 2024 के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने बनाई जगह, अरशद नदीम को छोड़ा पीछे
जानकारी के लिए बता दें कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किया गाया था। वह फाइनल मुकाबले से पहले ज्यादा वजन होने की वजह से डिसक्वालीफाई हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने सिल्वर मेडल की मांग की थी। लेकिन उनकी इस मांग को खारिज कर दिया गया था। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास का भी ऐलान कर दिया था। ऐसे में अब वह राजनीति में अपना हाथ आजमाने वाली हैं।
