-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Vinesh Phogat Advocate Vidushpat Singhania Said They Can Again Do Appeal For Silver Medal
विनेश फोगाट को अब भी मिल सकता है सिल्वर मेडल! वकिल ने किया खुलासा
- Written By: मृणाल पाठक
10-15 दिनों में विनेश को मेडल ना दिए जाने वाले फैसले की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी। विनेश के वकील ने बताया कि पूरी डिटेल आ जाने के बाद 30 दिन बाद तक इस पर दोबारा अपील की जा सकती है।

विनेश फोगाट (सौजन्य-एक्स)
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराए गया था। जिसके बाद उन्होंने इसके खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) में सिल्वर मेडल देने की अपील की थी, जिसे तदर्थ प्रभाग ने खारिज कर दिया है। जिसके बाद विनेश के साथ पेरिस गए वकील विदुष्पत सिंघानिया ने बताया है कि अब भी मेडल मिलने की उम्मीद है या नहीं।
दरअसल, विनेश फोगाट के वकील विदुष्पत सिंघानिया ने एएनआई से बात करते हुए बताया है कि इस केस को खारिज किए जाने की अभी तक कोई पूरी जानकारी नहीं आई है। फिलहाल CAS की तरफ से केवल एक लाइन का ही स्टेटमेंट सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि विनेश को मेडल नहीं मिलेगा।
विनेश के वकिल ने क्या कहा…
#WATCH | Delhi: On wrestler Vinesh Phogat’s appeal dismissed by the Court of Arbitration for Sport (CAS), Indian Olympic Association’s (IOA) advocate Vidushpat Singhania says, “No detailed order has come yet. Only a single-line order has come so far that her appeal has been… pic.twitter.com/FgwkKAlxjS — ANI (@ANI) August 15, 2024
क्यों हुई विनेश की अपील खारिज?
वकील विदुष्पत आगे कहते हैं कि विनेश की इस अपील पर फैसला लेने में इतनी देरी क्यों हुई और इसे खारिज क्यों कर दिया गया है। फिलहाल इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अभी उन्हें भी इसकी पूरी जानकारी आने का इंतजार है। तब जाकर पूरा मामला साफ हो पाएगा।
फैसले से हुई हैरानी और निराशा
वकील विदुष्पत ने आगे कहा, “16 अगस्त को फैसला आने की बात थी, तो यह केवल एक तारीख बताई गई थी, जिसके पहले भी फैसला आ सकता है। 16 अगस्त केवल एक लिमिट थी। हालांकि हमें इस फैसले पर हैरानी और निराशा भी हुई है।”
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
अब भी मिल सकता है मेडल?
ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले 10-15 दिनों में विनेश को मेडल ना दिए जाने वाले फैसले की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी। जिसमें यह भी लिखा होगा कि जज ने यह फैसला किस आधार पर सुनाया है। विनेश के वकील ने बताया कि पूरी डिटेल आ जाने के बाद 30 दिन बाद तक इस पर दोबारा अपील की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में विराट कोहली को देखकर हैरान रह गए लोग, निकला हमशक्ल, वीडियो वायरल
अब स्विस फेडरल ट्राइब्यूनल’ कोर्ट में होगी अपील
कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट से विनेश को न्याय नहीं मिल पाया है, ऐसे में वह अब स्विट्जरलैंड में स्थित ‘स्विस फेडरल ट्राइब्यूनल’ कोर्ट में CAS के फैसले को चुनौती दे सकती हैं। इस पर उनके वकील विदुष्पत सिंघानिया ने बताया कि उनके साथ सीनियर वकील के रूप में हरीश साल्वे हैं और वह इस फैसले को चुनौती देने की अपील पर काम कर सकते हैं।
नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता
जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में भले ही विनेश के पक्ष में सहानुभूति रही हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक और यूडब्ल्यूडब्ल्यू के प्रमुख नेनाद लालोविच ने कहा था कि नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता क्योंकि ऐसी छूट देने के व्यापक परिणाम होंगे।
Vinesh phogat advocate vidushpat singhania said they can again do appeal for silver medal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अवंतिका मौर्य के परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, छात्रा ने NEET पेपर लीक के बाद दे दी थी जान
Jun 22, 2026 | 08:54 AM‘न वो मेरी हर बात मानते हैं, न मैं उनकी…’, ट्रंप से रिश्तों पर नेतन्याहू का बड़ा बयान; फिर बढ़ी टेंशन
Jun 22, 2026 | 08:53 AMFIFA World Cup: स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से रौंदा, ओयारजाबल के दो गोल से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम
Jun 22, 2026 | 08:46 AMभंडारा: लाखांदुर में ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, नकली चांदी बेचकर फरार हुए दो युवक
Jun 22, 2026 | 08:45 AM600KM रेंज के साथ आ रही Tata Sierra EV, इस तारीख को होगी लॉन्च, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Jun 22, 2026 | 08:41 AMराम मंदिर से जुड़े पुराने चेहरे क्यों हुए नाराज? चंपत राय पर बढ़ा दबाव
Jun 22, 2026 | 08:41 AMपेपर लीक के साये में हुई नीट परीक्षा, नागपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 11,984 छात्र शामिल; अब रिजल्ट पर नजर
Jun 22, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM














