US Open 2024 : भांबरी-ओलिवेटी तीसरे दौर में, बालाजी-आंद्रेओजी की जोड़ी बाहर
अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2024 के तीसरे दौर के लिए खेले जा रहे मैच में भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद ताबड़तोड़ जीत हासिल की, जबकि बालाजी और आंद्रेओज़ी सर्विस ब्रेक के अपने एकमात्र अवसर को भुनाने में असफल रहे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और एन श्रीराम बालाजी (फाइल फोटो- सौ. सोशल मीडिया)
न्यूयॉर्क : भारत के युकी भांबरी अपने फ्रांसीसी जोड़ीदार के साथ अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2024 के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं, जबकि भारत के एक अन्य खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी अपने अर्जेंटीना के पार्टनर गुइडो आंद्रेओज़ी के साथ मिलकर खेल रहे दूसरे दौर के मैच में न्यूजीलैंड व ग्रेट ब्रिटेन की जोड़ी से हारकर बाहर हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके ऑस्टिन क्राजिस्क और जीन जूलियन रोजर को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के तीसरे दौर में जगह बनाई। भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने अमेरिका के क्राजिसेक और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर की 15वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 4-6, 6-3 और 7-5 से हरा दिया।
इसे भी देखें.. पेरिस पैरालंपिक: भारत को मिला चौथा मेडल, मनीष नरवाल ने जीता रजत पदक
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
PBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
महिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
इसके अलावा एक और मैच में भारत के एक अन्य खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और अर्जेंटीना के उनके जोड़ीदार गुइडो आंद्रेओज़ी दूसरे दौर में न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और ग्रेट ब्रिटेन के नील स्कूपस्की से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारत और अर्जेंटीना की जोड़ी दूसरे दौर के मैच में 6-7 (4), 4-6 से हार गई। वीनस और स्कूपस्की को सात ब्रेक प्वाइंट मिले जिसमें से उन्होंने एक को भुनाया। बालाजी और आंद्रेओज़ी सर्विस ब्रेक के अपने एकमात्र अवसर को भुनाने में असफल रहे।
यह भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक: भारत के लिए प्रीति पाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, ट्रैक इवेंट में पदक जीतने वाली बनीं पहली भारतीय
इस अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सुमित नागल भी अपने अपने जोड़ीदारों के साथ खेल रहे हैं। उनसे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
