-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- U19 World Cup Final India Chase Record Extending 5th Title In Summit Clash Vs England
U-19 वर्ल्ड कप फाइनल : आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी आखिरी भिड़ंत, जानें कब शुरू होगा मैच, यहां देखें Live Streaming
- Written By: काजल चोपड़े
भारतीय टीम (Team India) ने इससे पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप में 7 बार फाइनल में जगह बनाई है।

नई दिल्ली, भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच आज अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल (U19 World Cup Final) मुकाबला एंटिगा में खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 5 मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
फ़ाइनल मैच में भारतीय टीम के कप्तान यश धूल (Yash Dhull) पर सबकी नज़र रहेंगी। यश धूल ने सेमीफाइनल में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया था। इसके अलावा भारतीय टीम के बल्लेबाज़ शेख राशिद, स्पिन गेंदबाज़ निशांत सिंधु और विक्की ओस्तवाल भी अच्छे फॉर्म में हैं।
बता दें कि, भारतीय टीम (Team India) ने इससे पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप में 7 बार फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, 4 बार अंडर 19 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है। खास बात यह है कि भारतीय टीम साल 2016 से लगातार 4 बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। वहीं, दूसरी तरफ इंग्लैंड टीम भी आज का फ़ाइनल मैच जीतने के लिए अपनी जी जान लगाने का इरादा रखती है।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली ने भी जूम कॉल के जरिए अंडर 19 के खिलाड़ियों से बात की। इसके बाद खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है। विराट कोहली ने साल 2008 में अंडर 19 टीम के कप्तान के तौर पर विश्व कप जीता था। विराट ने अंडर 19 टीम को बताया कि फाइनल का दबाव कैसे झेलना है।
भारतीय टीम:
यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेख रशीद, निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, मानव पारख, कौशल ताम्बे, राजवर्धन हंगरगेकर, विकी ओस्तवाल, गर्व सांगवान, दिनेश बाना, आराध्य यादव, राज बावा, वासु वत्स, रवि कुमार।
इंग्लैंड की टीम:
टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जॉर्ज बेल, जोशुआ बॉयडेन, एलेक्स होर्टन, रेहान अहमद, जेम्स सेल्स, जॉर्ज थॉमस, थॉमस एस्पिनवाल, नाथन बर्नवेल, जैकब बेथेल, जेम्स कोलेस, विलियम लक्सटन, जेम्स रियू, फतेह सिंह, बेंजामिन क्लिफ।
India U-19 vs England U-19 फाइनल मुकाबला, Live Streaming
तारीख: 5 फरवरी, 2022, शाम 6:30 (IST) बजे से आरंभ
लाइव टेेलीकास्ट: Star Sports Network
लाइव स्ट्रीमिंग: Disney Plus-Hotstar पर होगी।
U19 world cup final india chase record extending 5th title in summit clash vs england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














