-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- U 19 World Cup Final India Vs England Before These Captains Made India The Champion 4 Times
U-19 World Cup के फाइनल मुकाबले में आज भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से, पांचवीं बार चैंपियन बनने उतरेगी टीम इंडिया, इससे पहले 4 बार इन कप्तानों ने बनाया था भारत को चैंपियन
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-विनय कुमार
अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup 2022) के फाइनल मैच में आज भारत और इंग्लैंड की टीम (IND U-19 vs ENG U-19) भिड़ेगी। गौरतलब है कि भारतीय टीम 8वीं U-19 World Cup के फाइनल में मुकाबला करेगी। इसके अलावा आज भारत के लिए 5वीं वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका भी है। इससे पहले 4 बार टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है। वहीं इंग्लैंड की अंडर-19 टीम भी 24 वर्ष बाद फाइनल मुकाबले में पहुंची है।
टीम इंडिया अंडर-19 इससे पहले वर्ष 2000, 2008, 2012 और 2018 में ICC U-19 World Cup चैंपियन बन चुकी है। हालांकि, साल 2006, 2016 और 2020 के फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम फाइनल खेल चुकी है, पर रनर अप रही।आज उम्मीद है कि ICC U-19 World Cup, 2022 में कप्तान यश ढुल (Yash Dhull Captain U-19 Team India) के नेतृत्व में 5वीं बार चैंपियन बनने के लिए जान झोंक देगी। आइए एक निगाह डालें उन सभी चैंपियन कप्तानों पर, ICC U-19 World Cup में भारत को चैंपियन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif ICC U-19 WC, 2000)
आपको याद दिला दें कि साल 1988 से आरंभ हुए ICC U-19 World Cup में पहली बार भारत की टीम वर्ष 2000 में चैंपियन बनी थी। उस टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) थे। उनके साथ टीम में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) थे। श्रीलंका में खेले गए उस U-19 World Cup, 2000 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने श्रीलंका को (IND U-19 vs SL U-19 Final WC) ने फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से धूल चटाई थी और अपने सिर पर चैंपियन का सेहरा सजाया था।
विराट कोहली (Virat Kohli, ICC U-19 WC, 2008)
साल 2000 के बाद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain U-19 World Cup, 2008) की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने साल 2008 में दूसरी बार वर्ल्ड कप बनी। मलेशिया में खेले गए उस एडीशन में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को (SA U-19 vs IND U-19 World Cup, 2008) को डकवर्थ लुईस नियम (Duckworth Lewis Rule) के तहत 12 रनों से शिकस्त दी थी।
आपको याद दिला दें कि इस टीम में विराट कोहली के साथ रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी शामिल थे। भारतीय नेशनल टीम के पूर्व धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain) ने ICC U-19 2022 का खिताबी मुकाबला खेल रही भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand ICC U-19 WC, 2012)
उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand Captain U-19 Team) की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने 2012 में तीसरी बार World Cup जीता था। उस खिताबी मुकाबले में उनमुक चंद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जानदार सेंचुरी ठोकी थी और टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। उस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को (AUS U-19 vs IND U-19 World Cup, 2012) 6 विकेट से हराया था। कप्तान उनमुक्त चंद ने जानदार 111 रन बनाए थे और नॉट आउट रहे।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw ICC U-19 WC, 2018)
भारतीय अंडर-19 टीम ने पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw Captain U-19 Team India) ने अपनी कप्तानी और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid Coach) की कोचिंग में चौथी बार साल 2018 में ICC U-19 World Cup जीता था। न्यूजीलैंड में खेले गए उस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से धूल चटाई थी। और, वक्त का तकाज़ देखिए, कि ठीक उसके बाद पृथ्वी शॉ को भारतीय नेशनल टीम में भी जगह मिल गई।
आज एंटीगुआ के ‘सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम’ (Sir Vivian Richards Cricket Stadium) में यश ढुल (Yash Dhull Captain U-19 Team India) की कप्तानी में 5वीं बार चैंपियन बनने के लिए जान झोंक देगी। बहरहाल, अब देखना ये है कि आज के मुकाबले का बाज़ीगर कौन होगा।
U 19 world cup final india vs england before these captains made india the champion 4 times
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














